त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई ने आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को रिमांड पर लिया है। जांच एजेंसी 80 किलो की डमी, बेल्ट और 3D सीन रिक्रिएशन के जरिए वैज्ञानिक तरीके से घटना की जांच कर रही है, क्योंकि समर्थ लगातार बयान बदल रहा है।
80 किलो की डमी, बेल्ट और थ्री डी सीन क्रिएशन...
CBI खोलेगी त्विषा की मौत का राज त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई ने आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को रिमांड पर लिया है। जांच एजेंसी 80 किलो की डमी, बेल्ट और 3D सीन रिक्रिएत्विषा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई ने कानूनी शिकंजा आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह पर कस दिया है। रिमांड मिलते ही जांच एजेंसी ने जो रूपरेखा तैयार की उसने आरोपियों के होश उड़ा दिए हैं। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश किया गया। करीब डेढ़ घंटे तक दोनों कटघरे में खड़े रहे।गिरिबाला सिंह से सीबीआई ने किया ये सवालआप खुद जज रही हैं और कानून की हर बारीकी को अच्छी तरह जानती हैं। जब आपकी कोई गलती या कसूर नहीं था तो एफआईआर दर्ज होने से पहले ही आपने अग्रिम जमानत की अर्जी क्यों लगाई?
और बेटे समर्थ को फरार होने के लिए क्यों कहा?
इस तीखे सवाल पर गिरिबाला सिंह पहले तो काफी देर तक खामोश रहीं, लेकिन बाद में उन्होंने बेहद दबी आवाज में स्वीकार किया,"हां, यह हमसे बड़ी गलती हुई।" उन्हें अंदाजा नहीं था कि अग्रिम जमानत की यह जल्दबाजी उन पर ही संदेह के घेरे को सबसे ज्यादा मजबूत कर देगी।सीबीआई इस हाई-प्रोफाइल केस के हर एक पहलू का वैज्ञानिक और फोरेंसिक विश्लेषण करने जा रही है। मुख्य आरोपी समर्थ ने अपने बयान में दावा किया था कि उसने त्विषा को फंदे से उतारा था और मां गिरिबाला ने फंदे की गांठ खोली थी। इस पहेली को सुलझाने के लिए सीबीआई उठाएगी बड़े कदम।सीबीआई त्विषा के मां-बाप को पूर्व जज के उसी भोपाल स्थित निवास पर ले जाएगी, जहां 3डी कैमरों से मैपिंग की गई थी। वहां 80 किलो वजनी डमी पुतले को फंदे पर लटकाकर पूरा घटनाक्रम दोहराया जाएगा।रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को डमी लिगेचर की गांठ को दोबारा उसी तरह खोलकर दिखाना होगा, जैसा उन्होंने उस रात करने का दावा किया है।जिस बेल्ट से फंदा लगाने की बात कही जा रही है, सीबीआई फोरेंसिक लैब में उसकी मजबूती की जांच करेगी कि क्या वह बेल्ट सचमुच उतना वजन झेलने में सक्षम थी या कहानी कुछ और है।सीबीआई के वकील ने अदालत को बताया कि आरोपी समर्थ लगातार बयानों को बदल रहा है और जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। बयानों में आ रहे विरोधाभास को पकड़ने के लिए सीबीआई की टीम ने चक्रव्यूह तैयार किया है। राउंड-1 : पहले मां और बेटे से अलग-अलग कमरों में एकांत में पूछताछ होगी और उनके बयानों को हूबहू रिकॉर्ड किया जाएगा। राउंड-2 : दोनों के बयानों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा कि घटना की रात की टाइमिंग मैच हो रही है या नहीं। राउंड-3 : जिन-जिन सवालों के जवाबों में अंतर या विरोधाभास मिलेगा, उन बिंदुओं पर मां-बेटे को आमने-सामने बैठाकर सच उगलवाया जाएगा।
CBI Investigation Giribala Singh Samarth Singh 3D Scene Recreation Dummy Test Forensic Analysis Anticipatory Bail Bhopal Crime Madhya Pradesh News Bhopal News Bhopal Latest News Bhopal News In Hindi Bhopal Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
टि्वशा केस: हाईकोर्ट की टिप्पणी, सिर्फ फांसी से नहीं हुई मौत, CBI सुलझाएगी गुत्थी | Twisha Sharma Death Case High Court Remarks Death Not Caused Solely By HangingTwisha Sharma Death Case: टि्वशा शर्मा मामले में सीबीआई ने समर्थ सिंह को अपनी कस्टडी में ले लिया है, अब आगे की पूछताछ की जाएगी...
Read more »
टि्वशा केस: सासा गिरिबाला की जमानत रद्द, पिता बोले- ‘यह कर्मा है, जैसा करोगे वैसा भरोगे’ | Twisha Case Sasa Giribala Bail Cancelled Father Says This Is Karma As You Sow So Shall You ReapTwisha Sharma Death Case: टि्वशा शर्मा मामले में बेटी की मौत के बाद पिता नवनिधि शर्मा ने अदालत के फैसले पर संतोष जताया है।
Read more »
टि्वशा मौत मामले पर चौंकाने वाला दावा ! बारात के दिन की थी ’10 लाख’ की डिमांड | Shocking Claim In Twisha Death Case Demand For 10 Lakh Made On The Day Of The Wedding ProcessionTwisha Sharma Death Case: टि्वशा शर्मा मामले में भाई हर्षित के ससुस का चौंकाने वाला खुलासा.....शादी के दिन सास ने 10 लाख रुपए की डिमांड की थी।
Read more »
ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला और समर्थ 5 दिन की CBI रिमांड पर, होगी आमने-सामने पूछताछ - twisha sharma case giribala samarth singh on 5day cbi remandट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके वकील बेटे समर्थ सिंह को विशेष अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जाएगी।
Read more »
Twisha Death Case: CBI को मिली गिरिबाला और समर्थ की रिमांड, 2 जून तक चलेगी पूछताछभोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI जांच तेज हो गई है. पूर्व जज गिरिबाला सिंह और ट्विशा के पति समर्थ को कोर्ट ने पांच-पांच दिन की CBI रिमांड पर भेज दिया है. एजेंसी अब दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी. मामले में CCTV फुटेज, कथित सबूतों से छेड़छाड़ और घटना वाली रात की गतिविधियां जांच के केंद्र में हैं.
Read more »
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा केस में बड़ा एक्शन, सास गिरिबाला सिंह और समर्थ पांच दिन की सीबीआई हिरासत मेंTwisha Sharma Case: Major Action Taken Mother-in-Law Giribala Singh and Samarth Sent to Five-Day CBI Custody
Read more »




