Beyond the Breaking News

5 खिलाड़ी जो मेगा ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से होंगे रिलीज, काव्या मारन के लिए बने सिरदर्द

Sunrisers Hyderbabad News

5 खिलाड़ी जो मेगा ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से होंगे रिलीज, काव्या मारन के लिए बने सिरदर्द
5 Players Srh Will ReleaseKavya MaranPat Cummins

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। जिसके बाद उनकी टीम से कुछ खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है।

5 खिलाड़ी जो मेगा ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से होंगे रिलीज, काव्या मारन के लिए बने सिरदर्द सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। जिसके बाद उनकी टीम से कुछ खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है। आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से मिली 47 रनों की करारी हार के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद का इस सीजन का सफर समाप्त हो गया है। वैभव सूर्यवंशी की 29 गेंदों में 97 रनों की खूंखार पारी के दम पर राजस्थान ने पहले खेलते हुए 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दबाव नहीं झेल सकी और 196 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस शर्मनाक हार और टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अब हैदराबाद मैनेजमेंट की नजरें आईपीएल 2027 के मेगा ऑक्शन पर टिक गई हैं। माना जा रहा है कि टीम इस सीजन में फ्लॉप रहे कई महंगे और बेअसर खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाने वाली है। आइए नजर डालते हैं उन 5 खिलाड़ियों पर जिनका पत्ता आईपीएल 2027 के मेगा ऑक्शन से पहले कटना लगभग तय माना जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने लियाम लिविंगस्टोन को 13 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था। इस सीजन में लियाम लिविंगस्टोन को खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिले। हैदराबाद के पास आईपीएल 2027 के मेगा ऑक्शन में उनकी जगह किसी नए और युवा विदेशी ऑलराउंडर को शामिल करने का यह बेहतरीन मौका होगा।अनुभवी तेज गेंदबाज हर्षल पटेल का सनराइजर्स हैदराबाद के साथ सफर बेहद फीका रहा है। फ्रेंचाइजी ने डेथ ओवर्स की जिम्मेदारी के लिए उन पर बड़ा दांव लगाया था लेकिन आईपीएल 2026 में वह उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेरते नजर आए। हर्षल पूरे सीजन में 5 मैच खेले और वे एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए।घरेलू क्रिकेट के दिग्गज जयदेव उनादकट आईपीएल 2026 में गेंद के साथ अपनी छाप छोड़ने में बुरी तरह नाकाम रहे। उन्होंने इस सीजन में खेले 4 मैचों में केवल 4 विकेट चटकाए लेकिन इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 19.

25 और इकॉनमी रेट 10.91 का बेहद खराब रहा।23 वर्षीय युवा ऑलराउंडर हर्ष दुबे ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी थीं लेकिन आईपीएल 2026 का सीजन उनके पक्ष में नहीं रहा। गेंदबाजी में उन्होंने जरूर प्रभावित किया जहां 8 मैचों में 10.36 की शानदार इकॉनमी से 8 विकेट चटकाए। लेकिन एक ऑलराउंडर के तौर पर बल्ले से उनका प्रदर्शन हैदराबाद के लिए सिरदर्द बन गया। वह पूरे सीजन में महज 13 रन ही बना सके और महत्वपूर्ण मौकों पर टीम के लिए योगदान नहीं दे पाए।दक्षिण अफ्रीका के तेज तर्रार गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को डेविड पेन के चोटिल होने के बाद रिप्लेसमेंट के तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, वह आईपीएल 2026 में कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके और उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।दीपेश शर्मा वर्तमान में नवभारत टाइम्स डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2021 में 'ज़ी न्यूज़' से अपने करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में अपनी सटीक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन से पहचान बनाई। वे जनवरी 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 4.5 साल का अनुभव है। पत्रकारिता में सक्रिय होने से पहले दीपेश कई खेलों में स्टेट लेवल के खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने बैडमिंटन और ताइक्वांडो में स्टेट लेवल तक प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। विशेषज्ञता: दीपेश शर्मा खास तौर पर खेल की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट, बैडमिंटन, रेसलिंग, एथलेटिक्स, WWE, हॉकी और टेनिस जैसे खेलों की गहरी समझ रखते हैं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वह वीडियो एंकरिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग में निपुण। शिक्षा: मूल रूप से हरियाणा के पलवल के रहने वाले दीपेश ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से बैचेलर में स्नातक किया। उन्होंने साल 2021 में अपनी स्नातक डिग्री पूरी की थी।की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

5 Players Srh Will Release Kavya Maran Pat Cummins Jaydev Unadkat Harsh Dubey सनराइजर्स हैदराबाद पैट कमिंस Srh Vs Rr Ipl 2026

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Budget 2026 Live: वित्त मंत्री क्या रेलवे सेक्टर को देंगी बड़ी सौगात? एक्सपर्ट्स को हैं ये उम्मीदेंBudget 2026 Live: वित्त मंत्री क्या रेलवे सेक्टर को देंगी बड़ी सौगात? एक्सपर्ट्स को हैं ये उम्मीदेंBudget 2026 Expectations Live: इनकम टैक्स| बजट| Budget 2026| Budget 2026 Live Updates | Income Tax | FM Nirmala Sitharaman | Budget 2026 News
Read more »

Budget 2026 Live: आज से संसद का बजट सत्र शुरू, इनकम टैक्स पर वित्त मंत्री से ये हैं उम्मीदेंBudget 2026 Live: आज से संसद का बजट सत्र शुरू, इनकम टैक्स पर वित्त मंत्री से ये हैं उम्मीदेंBudget 2026 Expectations Live: बजट 2026 इनकम टैक्स | Budget 2026 latest updates | Budget news | Budget Updates | Budget 2026 Expectations Sectorwise
Read more »

Budget 2026 Live: आज पेश होगा आर्थिक सर्वे, वित्त मंत्री पेश करेंगी देश की अर्थव्यवस्था का आईनाBudget 2026 Live: आज पेश होगा आर्थिक सर्वे, वित्त मंत्री पेश करेंगी देश की अर्थव्यवस्था का आईनाBudget 2026 Expectations Live| बजट 2026| इकोनॉमिक सर्वे| Budget 2026 | Budget 2026 live updates | Income Tax | Healthcare | Real Estate
Read more »

Income Tax Budget 2026 LIVE: 2 दिन बाद पेश होगा बजट 2026, वित्त मंत्री कर सकती है इनकम टैक्स पर बड़े एलान!Income Tax Budget 2026 LIVE: 2 दिन बाद पेश होगा बजट 2026, वित्त मंत्री कर सकती है इनकम टैक्स पर बड़े एलान!Budget 2026 Expectations Live: Income Tax| Healthcare | Education | बजट 2026 | बजट 2026 लाइव अपडेट्स | Budget 2026 Live Updates
Read more »

West Bengal Assembly Election 2026: বিধানসভা ভোটের বিগ বিগ ব্রেকিং! কবে ভোট রাজ্যে? নির্ঘণ্ট কবে ঘোষণা করবে কমিশন? কদফায় ভোট?West Bengal Assembly Election 2026: বিধানসভা ভোটের বিগ বিগ ব্রেকিং! কবে ভোট রাজ্যে? নির্ঘণ্ট কবে ঘোষণা করবে কমিশন? কদফায় ভোট?West Bengal Assembly Election 2026 West bengal Assembly Election 2026 Schedule bengal Assembly Election 2026 phase bengal Assembly Election 2026 result
Read more »

NEET केस- अब तक 7 हिरासत में: 3-3 महाराष्ट्र और राजस्थान, 1 हरियाणा से; पुलिस बोली- राजस्थान में 1 हजार कैं...NEET केस- अब तक 7 हिरासत में: 3-3 महाराष्ट्र और राजस्थान, 1 हरियाणा से; पुलिस बोली- राजस्थान में 1 हजार कैं...NEET UG 2026, NEET UG 2026 Case, NEET UG 2026 Row, NEET UG 2026 Paper Leak Case, NTA, NEET News Live
Read more »



Render Time: 2026-05-28 09:49:26