नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन का मानना है कि नया केंद्रीय मंत्रिमंडल 'पहले वाले की नकल' है. उन्होंने कहा, 'मंत्रियों के पास अब भी वही विभाग हैं. थोड़े फेरबदल के बावजूद, राजनीतिक रूप से शक्तिशाली लोग अभी भी शक्तिशाली हैं.'
नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने बुधवार को कहा कि हाल ही में आए लोकसभा चुनाव के नतीजे इस बात की ओर इशारा करते हैं कि भारत ‘ हिंदू राष्ट्र ’ नहीं है. अमेरिका से कोलकाता पहुंचे सेन ने नई व्यवस्था के तहत भी लोगों को “बिना सुनवाई के” जेल में डाले जाने पर नाराजगी जताई है.
अमर्त्य सेन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बंगाली समाचार चैनल से कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र नहीं है, यह बात चुनाव परिणामों में ही झलकती है. हम हमेशा हर चुनाव के बाद बदलाव की उम्मीद करते हैं. पहले जो कुछ हुआ, जैसे लोगों को बिना सुनवाई के सलाखों के पीछे डालना और अमीर और गरीब के बीच की खाई को चौड़ा करना, वह अभी भी जारी है. इसे रोकना होगा.मशहूर अर्थशास्त्री ने कहा कि राजनीतिक रूप से खुले विचारों की जरूरत है, खासकर तब जब भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और इसका संविधान भी धर्मनिरपेक्ष है. उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि भारत को 'हिंदू राष्ट्र' में बदलने की सोच सही है."यह भी पढ़ें: कलकत्ता हाई कोर्ट से अमर्त्य सेन को बड़ी राहत, जमीन से बेदखली के आदेश पर मिल गया स्टेAdvertisementअमर्त्य सेन का यह भी मानना है कि नया केंद्रीय मंत्रिमंडल 'पहले वाले की नकल' है. उन्होंने कहा कि मंत्रियों के पास अब भी वही विभाग हैं. थोड़े फेरबदल के बावजूद, राजनीतिक रूप से शक्तिशाली लोग अभी भी शक्तिशाली हैं.'बिना सुनवाई के जेल...'अमर्त्य सेन ने याद किया कि जब वे बचपन में थे, तब भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था, लोगों को बिना किसी सुनवाई के जेल में डाल दिया जाता था.नोबेल पुरस्कार विजेता सेन ने कहा, "जब मैं छोटा था, मेरे कई चाचाओं और चचेरे भाइयों को बिना किसी सुनवाई के जेल में डाल दिया गया था. हमें उम्मीद थी कि भारत इससे मुक्त हो जाएगा. कांग्रेस भी इस तथ्य के लिए दोषी है कि यह बंद नहीं हुआ. उन्होंने इसमें कोई बदलाव नहीं किया लेकिन, मौजूदा सरकार के तहत यह ज्यादा प्रचलन में है.यह भी पढ़ें: भूमि विवाद मामले में कोर्ट पहुंचे अमर्त्य सेन, विश्व-भारती के बेदखली नोटिस को अदालत में दी चुनौती'भारत की असली पहचान नजरअंदाज...'अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बावजूद बीजेपी के फैजाबाद लोकसभा सीट हारने पर सेन ने कहा कि देश की असली पहचान को दबाने की कोशिश की गई. उन्होंने कहा, "इतना पैसा खर्च करके राम मंदिर का निर्माण हुआ. भारत को 'हिंदू राष्ट्र' के रूप में चित्रित करना, जो महात्मा गांधी, रवींद्रनाथ टैगोर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के देश में नहीं होना चाहिए था. यह भारत की असली पहचान को नजरअंदाज करने की कोशिश है और इसे बदलना होगा."Advertisementसेन ने यह भी कहा कि भारत में बेरोजगारी बढ़ रही है, प्राइमरी एजुकेशन शिक्षा और प्राइमरी हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों की उपेक्षा की जा रही है.यह भी पढ़ें: 'अगर अमर्त्य सेन के घर पर बुलडोजर चला...', ममता बनर्जी ने विश्व भारती यूनिवर्सिटी को दी चुनौती ये भी देखेंLive TV
Kolkata Amartya Sen Indian Economist Hindu Rashtra Lok Sabha Election Results Bjp Opposition Indian Govt Modi Cabinet पश्चिम बंगाल कोलकाता अमर्त्य सेन भारतीय अर्थशास्त्री हिंदू राष्ट्र लोकसभा चुनाव परिणाम भाजपा विपक्ष भारतीय सरकार मोदी कैबिनेट
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Elections Results 2024:Ujjwal Nikam ने चुनावी नतीजों के दिन जिम में की कसरतLok Sabha Elections Results 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं.
Read more »
Elections Results 2024: UP में शुरुआती रुझानों को लेकर क्या बोले BJP और Congress नेता ?Elections Results 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं. शुरुआती रुझानों को लेकर क्या बोले BJP और Congress नेता ?
Read more »
लोकसभा चुनाव 2024: क्या बीजेपी दक्षिण भारत में भगवा फहराने में सफल रही?अठारहवीं लोकसभा चुनाव के नतीजे दक्षिण भारत के राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देते हैं.
Read more »
Lok Sabha 2024: देश का एक जिला ऐसा जहां एक ही पार्टी के 6 लोग बने सांसद, संसद में इस राज्य का बजेगा डंकालोकसभा चुनाव के नतीजे Lok Sabha Election Results सामने आ चुके हैं जिसमें I.N.D.I.
Read more »
Amartya Sen: 'लोकसभा चुनाव नतीजे बताते हैं कि भारत हिंदू राष्ट्र नहीं', अमेरिका से लौटने के बाद बोले अमर्त्यAmartya Sen: 'लोकसभा चुनाव नतीजे बताते हैं कि भारत हिंदू राष्ट्र नहीं', अमेरिका से लौटने के बाद बोले अमर्त्य Nobel laureate Amartya Sen said Lok Sabha election results show that India is not a Hindu nation
Read more »
चुनाव नतीजों ने बता दिया भारत हिंदू राष्ट्र नहीं... राम मंदिर पर भी बोले नोबेल विजेता अमर्त्य सेनदिग्गज अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने हिंदू राष्ट्र, बेरोजगारी, राम मंदिर निर्माण के बावजूद अयोध्या में भाजपा की हार पर खुलकर अपनी बात रखी है.
Read more »




