राजपाल यादव को 5 करोड़ के चेक बाउंस मामले में जेल भेजा गया है। एक्टर ने सरेंडर कर दिया, जिसके बाद वो जेल की सजा काट रहे हैं। हालांकि, कई सेलेब्स उनकी मदद के लिए आगे भी आ रहे हैं, जिनमें नया नाम केआरके का है। उन्होंने 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया...
राजपाल यादव हिंदी सिनेमा के जाने-माने कलाकार हैं। गुरुवार को चेक बाउंस मामले में अदालत के आदेश के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने के बाद वे सुर्खियों में आ गए। एक्टर को कई सेलेब्स सपोर्ट करने के लिए भी आगे आ रहे हैं। नेता तेजप्रताप यादव से लेकर एक्टर सोनू सूद तक ने राजपाल के मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। अब सोशल मीडिया पर एक्टिव कमाल आर खान यानी KRK ने भी अपना सपोर्ट दिखाते हुए राजपाल यादव को 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।केआरके ने ट्विटर पर इस बात का ऐलान करते हुए लिखा, 'मैं राजपाल यादव के लिए 10 लाख रुपये देने को तैयार हूं। आइए, बॉलीवुड के सभी लोग मिलकर उन्हें 5 करोड़ रुपये दें। अगर वे सिर्फ 5 करोड़ रुपये चुका दें, तो वे तुरंत जेल से बाहर आ सकते हैं! आइए, हम सब उनकी मदद करें।'राजपाल यादव ने किया सरेंडरदिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा पूर्व निर्देशों का पालन करने के लिए एक्टर ने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्हें 4 फरवरी तक सरेंडर करने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, जिसके बाद अदालत ने आगे की राहत देने से इनकार कर दिया और तत्काल आदेश दिया।राजपाल यादव ने कहा- पैसे नहीं हैंइससे पहले 'बॉलीवुड हंगामा' से बात करते हुए राजपाल यादव ने अपनी स्थिति और आर्थिक तंगी के बारे में खुलकर बताया। उन्होंने कहा, 'सर, मैं क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं.
.. और कोई उपाय नहीं दिखता।' उन्होंने कहा कि उनके पास रकम चुकाने के लिए पैसे नहीं बचे हैं और उन्हें कोई दूसरा विकल्प नजर नहीं आ रहा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने मदद के लिए इंडस्ट्री के दोस्तों से संपर्क किया है, तो उन्होंने कहा, 'सर, यहां हम सब अकेले हैं... कोई दोस्त नहीं है। मुझे इस संकट से खुद ही निपटना होगा।'दिल्ली उच्च न्यायालय ने राजपाल यादव को दिया आदेशदिल्ली उच्च न्यायालय ने गौर किया कि राजपाल यादव को पहले भी आदेश का पालन करने के लिए समय दिया गया था, लेकिन वो भुगतान करने में विफल रहे। इसके बाद, पीठ ने उन्हें बिना किसी देरी के आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया।'राजपाल यादव की मदद के लिए हर संभव कोशिश करूंगा', गुरमीत चौधरी बोले- उनके दुख ने मुझे झकझोर दियाजमानत पर जेल से रिहा हुए KRKवही, KRKके बारे में बात करें, तो मुंबई पुलिस ने एक्टर को अंधेरी स्थित बिल्डिंग में चार गोलियां चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जहां लेखक-निर्देशक नीरज कुमार मिश्रा रहते हैं। उन्हें 27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। लेकिन बाद में वो जमानत पर रिहा हो गए।KRK को उनके स्टूडियो से हिरासत में लिया गयाKRK को उनके स्टूडियो से हिरासत में लिया गया और मुंबई पुलिस की एक टीम द्वारा पूछताछ के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान, उन्होंने 18 जनवरी को अपने लाइसेंसी हथियार से गोलियां चलाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर लिए थे।
केआरके कौन हैं केआरके राजपाल यादव को देंगे 10 लाख केआरके 10 लाख राजपाल यादव जेल राजपाल यादव की मदद को आए सेलेब्स Krk To Give 10 Lakh To Rajpal Yadav Krk 10 Lakhs To Rajpal Yadav Rajpal Yadav Jail Rajpal Yadav Surrender
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आखिरी ओवर में चाहिए थे सिर्फ 10 रन, इंग्लैंड की अटकी थी सांसे, फिर सैम करन ने यूं नेपाल के जबड़े से छीनी जीतनेपाल की टीम को हराने में 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के पसीने छूट गए। इस मैच में आखिरी ओवर में सैम करन ने 10 रन बचा लिए।
Read more »
गुरुग्राम के अंसल हाइट्स में OC को लेकर विरोध प्रदर्शन, 10 साल से परेशान निवासीसेक्टर-92 की अंसल हाइट्स सोसाइटी के निवासियों ने लंबित ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट OC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 300 से अधिक परिवार 10 साल से OC का इंतजार कर रहे हैं, जिससे उन्हें स्थायी कनेक्शन, संपत्ति पंजीकरण और होम लोन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों ने बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित विभागों से तत्काल हस्तक्षेप और...
Read more »
10-10 हजार रुपये पाने का लास्ट चांस, चूके तो 2 लाख रुपये के सपने पर लग सकता है ब्रेकMukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के तहत ₹10,000 की पहली किस्त न मिलने वाली महिलाओं के लिए यह आखिरी मौका है। यदि इस चरण में भुगतान नहीं हुआ, तो ₹2 लाख की आगे की सहायता भी रुक सकती है। जीविका दीदियों को ग्राम संगठन से संपर्क कर आवेदन की त्रुटियां सुधारनी होंगी। यह योजना बिहार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखती...
Read more »
Shutdown: மக்களே அலெர்ட்! நாளை செவ்வாய்க்கிழமை இந்த இடங்களில் மின்தடை இருக்கும்!TN power outages Tuesday February 10, 2026: நாளை செவ்வாய்க்கிழமை (பிப்ரவரி 10) எந்த எந்த பகுதியில் மின்தடை இருக்கும் என்று தெரிந்து கொள்ளுங்கள்.
Read more »
भारत का मछली उत्पादन 10 वर्षों में दोगुना, 4.76 लाख केसीसी का हुआ वितरणभारत का मछली उत्पादन 10 वर्षों में दोगुना, 4.76 लाख केसीसी का हुआ वितरण
Read more »
Pathanamthitta News: പത്തനംതിട്ടയിൽ ജപ്തിക്കെത്തിയ ഉദ്യോഗസ്ഥർക്ക് മുന്നിൽ ആത്മഹത്യാ ഭീഷണി; തലയിലൂടെ പെട്രോളൊഴിച്ച് ഗൃഹനാഥൻ10 ലിറ്ററോളം പെട്രോൾ തലയിലൂടെ ഒഴിച്ച് കൊണ്ടാണ് അനിൽകുമാർ ആത്മഹത്യാ ഭീഷണി മുഴക്കിയത്.
Read more »




