बॉलीवुड के गलियारों में आजकल AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को लेकर काफी चर्चा है. अब अभिषेक बच्चन ने भी इस पर अपनी बेबाक राय रखी है. अभिषेक का मानना है कि AI एक ऐसी तकनीक है जिसका इस्तेमाल बहुत ही जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए.
नई दिल्ली. अभिषेक बच्चन ने AI को लेकर बड़ी बात कही है. उनका मानना है कि यह नई तकनीक कलाकारों के करियर के लिए बड़ा खतरा बन सकती है. एक हालिया इवेंट में अभिषेक ने साफ शब्दों में कबूला कि एआई से उन्हें डर लगता है और वो इसे लेकर बिल्कुल भी सहज नहीं हैं.
उनका कहना है कि अगर इसका इस्तेमाल जिम्मेदारी से नहीं हुआ, तो एक्टर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है. हालांकि वो इसके बारे में लगातार पढ़ रहे हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें इससे डर ही लगता है. ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 में अभिषेक बच्चन ने बताया कि एआई का इस्तेमाल बहुत जिम्मेदारी से होना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘एआई मुझे डराता है और सच तो यह है कि हर एक्टर को इससे डरना चाहिए. क्रिएटिव फील्ड में एआई बहुत कुछ बदलने वाला है. अगर इसका सही से इस्तेमाल नहीं हुआ, तो यह एक्टर्स के करियर के लिए नुकसानदेह हो सकता है. हां, पर्दे के पीछे एनिमेशन और स्पेशल इफेक्ट्स के लिए यह काफी मददगार है. इससे काम के घंटे कम होंगे और फिल्म का बजट भी घट सकता है.’ अभिषेक बच्चन ने एआई से बनी देखी हैं कईं चीजें उन्होंने कहा कि क्रिएटिव नजरिए से मैंने एआई से बनी कई चीजें देखी हैं. वो देखने में तो शानदार लगती हैं, लेकिन उनमें रूह गायब होती है. इंसान की बनाई चीजों में जो कमियां और एहसास होते हैं, वही उसे खास बनाते हैं और वो एआई में नहीं मिल सकता. ‘मैं हार गया’, ऋषि की जिद के आगे जब झुकने को मजबूर हुए पिता राज कपूर, राजेश खन्ना को निकाल दिया था फिल्म से बाहर कई क्षेत्रों को प्रभावित करेगा एआई? अभिषेक बच्चन का मानना है कि एआई सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि कई और क्षेत्रों को भी हिलाकर रख देगा. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेडिकल और लीगल फील्ड में एआई की वजह से काफी उथल-पुथल मचने वाली है. जहां तक क्रिएटिविटी और फिल्मों की बात है, तो मैं अभी इस दुविधा में हूं कि यह हमारे लिए फायदेमंद होगा या नहीं. मुझे अभी एआई की पूरी समझ नहीं है, इसलिए मैं इसे लेकर पूरी तरह सहज महसूस नहीं करता. हालांकि, मैं इसके बारे में लगातार पढ़ और सीख रहा हूं.’ वायरल हुआ था अभिषेक बच्चन का एआई वीडियो पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर एआई से बना कंटेंट तेजी से वायरल हुआ है. अभिषेक का यह बयान इसलिए भी खास है क्योंकि कुछ ही हफ्ते पहले फैंस ने डॉ. इंसेन के गाने ‘जस्ट ए बॉय’ के एक एनिमेटेड वीडियो में उन्हें एआई अवतार में दिखाया था. इस वीडियो में अभिषेक को उनकी फिल्म ‘गुरु’, ‘ब्लफमास्टर’, ‘दसवीं’ और ‘धूम’ जैसे यादगार किरदारों के एआई लुक में पेश किया गया था. शाहरुख खान की ‘किंग’ में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म की स्टारकास्ट काफी तगड़ी है, जिसमें शाहरुख खान, सुहाना खान, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं. यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है, जिसे रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स के बैनर तले बनाया जा रहा है.
Abhishek Bachchan AI Abhishek Bachchan On AI Abhishek Bachchan News अभिषेक बच्चन अभिषेक बच्चन एआई अभिषेक बच्चन न्यूज अभिषेक बच्चन फिल्में
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मराठी वृत्तवाहिन्यांच्या इतिहासात पहिल्यांदाच AI अँकर, झीनिया सादर करणार महाराष्ट्र विधानसभेचा पहिला महा AI सर्व्हे... झी 24 तासवरMaharashtra Vidhansabha AI Survey : मराठी वृत्तवाहिन्यांच्या इतिहासात पहिल्यांदाच AI अँकर झीनिया महाराष्ट्राचा पहिला महा AI सर्व्हे सादर करणार आहे. महाराष्ट्रात कोणाची सत्ता येणार? महायुती सत्ता राखणार की महाविकास आघाडी बाजी पलटवणार याचा अंदाज या पहिल्या AI सर्व्हेतून घेण्यात आला आहे.
Read more »
जरूरत की खबर- क्या AI से नौकरी को खतरा: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में कैसे बने रहें रिलेवेंट, AI एक्सपर...Artificial Intelligence (AI) Impact Explained; Which industry is most affected by AI? IT And Software Development, Marketing and More.
Read more »
भारतीय सेना ने स्वदेशी AI से दुश्मन पर बनाई बढ़त: ऑपरेशन सिंदूर में AI का कमालभारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान स्वदेशी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अनुप्रयोगों का उपयोग किया, जिससे दुश्मन के सेंसर का पता लगाने से लेकर युद्धक्षेत्र की पूरी तस्वीर हासिल करने में मदद मिली। 23 AI अनुप्रयोगों का इस्तेमाल किया गया, जिससे सेना को बढ़त मिली। AI आधारित तकनीकों ने सटीक निशाना साधने, खतरों का पूर्वानुमान लगाने और संसाधनों के समन्वय में सहायता की। यह पहल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Read more »
इस AI वीडियो ने खोल दी यूजर्स की आंखें, भगवान शिव की खुद आरती करता नजर आया विशाल सांप, इंटरनेट पर वायरलAI Viral Video: डेली सोशल मीडिया पर कितनी सारी AI वीडियो वायरल होती हैं, ऐसी ही एक वीडियो लोगों को Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
AI के गॉडफादर जेफ्री हिंटन की चेतावनी: टेक अरबपतियों की AI रेस से अर्थव्यवस्थाओं पर मंडराता खतराआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के 'गॉडफादर' जेफ्री हिंटन ने टेक अरबपतियों द्वारा AI के अंधाधुंध विकास पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि यह विकास अर्थव्यवस्थाओं को हिला सकता है, नौकरियों को खत्म कर सकता है और मानव नियंत्रण से बाहर हो सकता है। हिंटन ने एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग जैसे टेक दिग्गजों पर AI और रोबोटिक्स पर भारी निवेश करने और इसके संभावित परिणामों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और सुपर-इंटेलिजेंट AI के खतरे की चेतावनी दी है, जिसमें युद्ध के लिए AI ड्रोन और रोबोट के उपयोग का भी उल्लेख है।
Read more »
AI: এআইয়ে নিয়োগ দ্রুত, কিন্তু প্রকৃত দক্ষতার সংকেত বুঝতে পারাটাই এখন আসল চ্যালেঞ্জWhat is the real challenges of AI recruitment, A Zee Media and LinkedIn initiative Beyond AI, CVs & JDs
Read more »



