Beyond the Breaking News

हरदीप पुरी ने एपस्टीन को ईमेल किया था- हैव फन: एग्जॉटिक आइलैंड का जिक्र; केंद्रीय मंत्री ने दोहराया- यौन अप...

Hardeep Puri News

हरदीप पुरी ने एपस्टीन को ईमेल किया था- हैव फन: एग्जॉटिक आइलैंड का जिक्र; केंद्रीय मंत्री ने दोहराया- यौन अप...
Jeffrey EpsteinExotic IslandHave Fun

Union Minister Hardeep Singh Puri Epstein meeting controversy. Follow latest updates on his statements regarding encounters with Jeffrey Epstein.

एग्जॉटिक आइलैंड का जिक्र; केंद्रीय मंत्री ने दोहराया- यौन अपराधी से मीटिंग में मिला थाकेंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अमेरिका के यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से मुलाकातों को लेकर एक बार फिर सफाई दी है। उन्होंने NDTV को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वे नहीं जानते थे कि एपस्टीन कौन है। न ही उन्हें उसके बैकग्राउंड के बारे में पता था। पुरी ने 2014 और 2015 में एपस्टीन से ईमेल पर बातचीत की था। इनमें से एक ईमेल में उन्होंने एपस्टीन से ‘एग्जॉटिक आइलैंड’ का जिक्र किया था। दूसरे ईमेल में एपस्टीन को जवाब देते हुए लिखा था- ‘हैव फन’। पुरी से इंटरव्यू में जब पूछा गया कि क्या आपको आपराधिक आचरण की पूरी जानकारी थी तो पुरी ने कहा- ‘मैं नहीं जानता था कि वह कौन था’। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा- मैं पहली बार एपस्टीन से एक मीटिंग में मिला था। पुरी ने NDTV को बताया- पहरी बार मुलाकात के दौरान मुझे नहीं पता था कि वह कौन हैं। हमने उनके बारे में गूगल पर सर्च किया। फिर हमने आपस में भी चर्चा की कि हमें उनसे मिलना चाहिए या नहीं? इससे पहले पुरी ने बुधवार को पहली बार माना था कि वह यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से तीन या चार बार मिले थे। उन्होंने दावा किया यह बातचीत पूरी तरह से प्रोफेशनल थी, जो इंडिपेंडेंट कमीशन ऑन मल्टीलेटरलिज्म और दूसरे इंटरनेशनल कामों से जुड़ी थी। पुरी ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लोकसभा में एपस्टीन विवाद में उनका नाम लेने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने एपस्टीन के आपराधिक मामलों से अपना कोई संबंध होने के आरोपों को बेबुनियाद बताया। पुरी ने कहा, जब मैंने मई 2009 से न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत के रूप में कार्यभार संभाला था, तब से लेकर 2017 में मंत्री बनने तक की अवधि के 30 लाख ईमेल जारी किए गए हैं। इस दौरान, केवल तीन या चार बैठकों का ही जिक्र मिलता है और मेरी बातचीत पूरी तरह से पेशेवर थी। दरअसल, राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में एपस्टीन फाइल्स को लेकर पुरी का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था- अनिल अंबानी को जेल क्यों नहीं हुई? क्योंकि उनका नाम एपस्टीन फाइल्स में है। मैं जानता हूं कि उनको एपस्टीन से किसने मिलवाया था। हरदीप पुरी भी जानते हैं कि किसने मिलवाया था।पुरी ने यह भी बताया कि वे लिंक्डइन के संस्थापक रीड हॉफमैन से भी मिले थे, लेकिन यह मुलाकात भारत में इंटरनेट और कारोबार के अवसरों पर पेशेवर चर्चा के लिए थी। पुरी ने साफ कहा कि इन मुलाकातों का किसी भी तरह की गलत गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने कहा कि वे उस समय एक निजी नागरिक के रूप में भारत के अवसरों के बारे में अपनी समझ साझा कर रहे थे।कांग्रेस ने 1 फरवरी को लगातार दूसरे दिन एपस्टीन फाइल्स का मुद्दा उठाया था। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दो पोस्ट X पर शेयर की। इनमें अनिल अंबानी और अमेरिका के यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के बीच 16 मार्च 2017 को हुई चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। अनिल अंबानी चैट में एपस्टीन से कुशनर और बैनन से मुलाकात में उसकी मदद मांगते नजर आ रहे हैं। साथ ही ट्रम्प-मोदी की मुलाकात में भी एपस्टीन की हेल्प मांग रहे हैं। खेड़ा की दूसरी पोस्ट में 24 मई 2019 को जेफ्री एपस्टीन ने स्टीव बैनन से बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट था। इसमें एपस्टीन ने बैनन से कहा है कि मोदी की मीटिंग सच में दिलचस्प थी। मोदी के ‘आदमी’ ने उसे बताया कि वॉशिंगटन में कोई भी उससे बात नहीं करता। इससे पहले खेड़ा ने 31 जनवरी को दावा किया था कि पीएम मोदी ने मानव तस्करी, नाबालिगों के यौन शोषण और बलात्कार के दोषी जेफ्री एपस्टीन की सलाह मानी। अमेरिका के राष्ट्रपति को फायदा पहुंचाने के लिए इजराइल में नाच-गाना किया। इससे कुछ हफ्ते पहले उनकी मुलाकात हुई थी।एपस्टीन फाइल्स पर विदेश मंत्रालय का बयान भी आया था। इसमें लिखा- हमने एपस्टीन फाइल्स से जुड़े एक ई-मेल को लेकर आई खबरें देखीं, जिनमें पीएम के इजराइल दौरे का जिक्र है। जुलाई 2017 में पीएम का इजराइल जाना आधिकारिक और सच बात है। ई-मेल में इसके अलावा कही गईं बाकी बातें एक दोषी की मनगढ़ंत और बेकार बातें हैं, जिन्हें पूरी तरह खारिज किया जाना चाहिए।जेफ्री एपस्टीन न्यूयॉर्क का करोड़पति फाइनेंसर था। उसकी बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज से दोस्ती थी। उस पर 2005 में नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। 2008 में उसे नाबालिग से सेक्स की मांग करने का दोषी ठहराया गया। उसे 13 महीने की जेल हुई। 2019 में जेफ्री को सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। लेकिन मुकदमे से पहले ही उसने जेल में आत्महत्या कर ली। उसकी पार्टनर घिसलीन मैक्सवेल को 2021 में उसकी मदद करने के आरोपों में दोषी करार दिया गया। वह 20 साल की सजा काट रही है।एपस्टीन फाइल्स- अनिल अंबानी की चैट सामने आई: दावा- सुनहरे बालों वाली स्वीडिश महिला की पेशकश हुई, अनिल बोले- अरेंज करो अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन ने जो दस्तावेज जारी किए हैं, उसमें अनिल अंबानी से जुड़े नए खुलासे सामने आए हैं। ये दस्तावेज एपस्टीन और उद्योगपति अनिल अंबानी के बीच 2017 से 2019 के दौरान हुई बातचीत से जुड़े हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें कारोबार, वैश्विक मामलों और महिलाओं को लेकर चर्चा हुई।US से ट्रेड डील के खिलाफ पंजाब में हड़ताल, देश में बैंकिंग सेवाओं पर असर नहींफ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों के भारत आने पर हो सकता है सौदा; 3.

25 लाख करोड़ की डिफेंस डीलसेवा तीर्थ के साथ कर्तव्य भवन 1-2 का उद्घाटन; नॉर्थ-साउथ ब्लॉक से सभी मंत्रालय भी हटेंगेस्टार्टअप के लिए पैसे देने से इनकार किया था; पिता रिटायर्ड नेवी अफसर, मां डेंटिस्ट थीबगहा में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी जीरोसीकर में अचानक 7 डिग्री गिरा पारा, सुबह बादल छाएसवाई माधोपुर में बढ़ने लगी गर्मीपंजाब-चंडीगढ़ में तेज धूप से ठंड घटी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Jeffrey Epstein Exotic Island Have Fun Union Minister Meeting Controversy Email Statement India News

 

Canada Latest News, Canada Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi Politics: Kejriwal Vs Union Minister Puri Over Rohingya Infiltrators In National CapitalDelhi Politics: Kejriwal Vs Union Minister Puri Over Rohingya Infiltrators In National Capitalt.coKpTLTO4gzy — Hardeep Singh Puri (HardeepSPuri) December 30, 2024 Puri Hits Back At AAP Chief Union Minister Puri, known for avoiding verbal spat, accused Kejriwal of playing with national security.
Read more »

Confirmed! Methane Gas Reserve Found In Andaman Basin As India Ramps Up Energy Security EffortsConfirmed! Methane Gas Reserve Found In Andaman Basin As India Ramps Up Energy Security EffortsAn ocean of energy opportunities opens up in the Andaman Sea, said Union Petroleum Minister Hardeep Singh Puri.
Read more »

अमेरिकी संसद में एपस्टीन फाइलें जारी करने वाला बिल पास: अब सीनेट से मंजूरी बाकी; सेक्स स्कैंडल की फाइलों मे...अमेरिकी संसद में एपस्टीन फाइलें जारी करने वाला बिल पास: अब सीनेट से मंजूरी बाकी; सेक्स स्कैंडल की फाइलों मे...US Congress Epstein Files Vote; President Donald Trump backs bill to release sealed Jeffrey Epstein documents.
Read more »

रोहतक में पहुंचे मंत्री जयंत चौधरी और सांसद दीपेंद्र: सर छोटूराम की 145वीं जयंती समारोह में हुए शामिल, पगड़ी...रोहतक में पहुंचे मंत्री जयंत चौधरी और सांसद दीपेंद्र: सर छोटूराम की 145वीं जयंती समारोह में हुए शामिल, पगड़ी...Rohtak Sir Chhoturam 145th Jayanti celebration. Follow latest updates on the event attended by Union Minister Jayant Chaudhary and MP Dipendra Singh Hooda.
Read more »

योगी के सपोर्ट में अयोध्या GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा: प्रशांत सिंह बोले- योगी का अपमान बर्दाश्त नहीं, श...योगी के सपोर्ट में अयोध्या GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा: प्रशांत सिंह बोले- योगी का अपमान बर्दाश्त नहीं, श...Shankaracharya Controversy Ayodhya Latest Updates. Follow UP CM Yogi Adityanath Support, GST Deputy Commissioner Resignation, Prashant Kumar Singh Statement, Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

नॉर्वे के डिप्लोमेट ने भारतीयों को सांप से बदतर बताया: एपस्टीन से कहा था- इंडियन और सांप से मिलें, तो पहले ...नॉर्वे के डिप्लोमेट ने भारतीयों को सांप से बदतर बताया: एपस्टीन से कहा था- इंडियन और सांप से मिलें, तो पहले ...US Justice Department files reveal Norwegian diplomat Terje Rod-Larsens shocking email to Jeffrey Epstein. Follow latest updates.
Read more »



Render Time: 2026-06-03 22:00:42