राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि CBSE ने OSM के लिए टेंडर प्रक्रिया से किसी खास वेंडर को फायदा पहुंचाया है। NSUI ने 1 जून को दिल्ली में बोर्ड के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। CBSE ने छात्रों की आंसरशीट बदले जाने और कम नंबर के विवाद में एक्शन लेना शुरू कर दिया है। शिक्षा मंत्रालय ने COEMPT को टेंडर देने को लेकर बोर्ड से रिपोर्ट मांगी है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि CBSE ने OSM के लिए टेंडर प्रक्रिया से किसी खास वेंडर को फायदा पहुंचाया है। NSUI ने 1 जून को दिल्ली में बोर्ड के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। CBSE ने छात्रों की आंसरशीट बदले जाने और कम नंबर के विवाद में एक्शन लेना शुरू कर दिया है। शिक्षा मंत्रालय ने COEMPT को टेंडर देने को लेकर बोर्ड से रिपोर्ट मांगी है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शिक्षा मंत्रालय ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश का मन बना लिया है। हालांकि CBSE अधिकारियों ने गड़बड़ी के आरोपों से इनकार किया और कहा है कि टेंडर सामान्य वित्तीय नियमों (जीएफआर) और सरकारी खरीद प्रक्रियाओं के अनुसार ही दिया गया था। गौरतलब है कि CBSE ने यह ठेका 5 दिसंबर को कोएम्प्ट एडु टेक को दिया गया था। यानी 17 फरवरी को पहली बोर्ड परीक्षा शुरू होने से ठीक 74 दिन पहले। राहुल गांधी भी लगातार बोर्ड और शिक्षा मंत्री पर हमलावर हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने आरोप लगाया था कि OSM के लिए टेंडर प्रक्रिया से किसी खास वेंडर को फायदा पहुंचाया गया है।बोर्ड की रीवैल्यूएशन साइट सोमवार देर शाम तक नहीं खुल सकी। इससे लाखों छात्र परेशान हुए। बोर्ड की तरफ से दिनभर यही कहा गया कि 'पोर्टल विल गो लाइव सून'। इतना ही नहीं बोर्ड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पोर्टल पर लगातार 'अनॉथराइज इंटरफेयरेंस' जारी है यानी हैकिंग की कोशिशें की जा रही हैं। हालांकि मंगलवार को बोर्ड ने घोषणा की कि 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए उसका बहुप्रतीक्षित वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन पोर्टल अब लाइव हो गया है।तीन बार एक-एक दिन के लिए आंसरशीट की फोटोकॉपी लेने की तारीख बढ़ाई गई।कौन हैं सार्थक: रांची के 17 साल के सार्थक सिद्धांत टेक रिसर्चर हैं। उन्होंने भी परीक्षा दी थी। उन्होंने एक आम छात्र से आगे बढ़कर एक खोजी पत्रकार/डेटा साइंटिस्ट की तरह काम किया। सीबीएसई की तरफ से जारी पिछले 576 दस्तावेजों का बारीकी से अध्ययन और तुलना कर टेंडर में गड़बड़ी का खुलासा किया।दिल्ली के वेदांत श्रीवास्तव ने भी 12वीं की परीक्षा दी थी। फिजिक्स में 65 नंबर मिले तो उन्होंने आवाज उठाई। रीवैल्युएशन में कॉपी मिली तो गड़बड़ी का पता चला। पहले उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। ट्रोलर्स ने उन्हें देशद्रोही तक कहा, बाद में बोर्ड ने गलती मानी और माफी मांगी। COEMPT एडुटेक तेलंगाना के हैदराबाद की कंपनी है। ये फर्म तेलंगाना, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों मे डिजिटल इवैल्यूएशन का काम करती है। 2019 में इसका नाम ग्लोबरेना टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड था। तब इस पर तेलंगाना में 12वीं के बोर्ड एग्जाम में डेटा प्रोसेसिंग में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। उस साल राज्य में 9.74 लाख में से 3 लाख से ज्यादा बच्चे फेल हो गए थे।इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) ने परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर अपने देशव्यापी आंदोलन को तेज करने की योजना की घोषणा की है। कांग्रेस की यूथ विंग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की अपनी मांग कर रही है। विरोध प्रदर्शन ों में मशाल जुलूस, छात्र संपर्क कार्यक्रम, प्रदर्शन और घेराव शामिल होंगे। इस अभियान में महाराष्ट्र, तेलंगाना, असम, हरियाणा, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, पंजाब और तमिलनाडु सहित अन्य राज्य शामिल होंगे। हालांकि इसकी तय तारीख के बारे में नहीं बताया है।कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर 6 जून को भारत लौटेंगे: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटेंगे। इसके बाद वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे। दिपके ने इसकी जानकारी अपने X अकाउंट 'कॉकरोच इज बैक' पर दी है। कॉकरोच जनता पार्टी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की हालिया कॉकरोच टिप्पणी के बाद सामने आया।पश्चिम बंगाल में CID ने सिग्नेचर फर्जीवाड़ा मामले में TMC के 13 विधायकों के बयान दर्ज किएविधानसभाओं में तेजी से बिल पास करने का चलन बढ़ा:दिल्ली में 8 जून को I.N.
D.I. A ब्लॉक की बैठक संभव:लखनऊ में बादलों की आवाजाहीहरियाणा में 5 दिन खराब रहेगा मौसमदिन में हवा-बादल से राहत, पारा 5.7 डिग्री लुढ़कायूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरे
राहुल गांधी CBSE OSM टेंडर प्रक्रिया NSUI प्रदर्शन शिक्षा मंत्रालय COEMPT आंसरशीट बदले कम नंबर का विवाद
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CBSE के OSM टेंडर में हुआ खेल! 12वीं के छात्र सार्थक सिद्धांत ने खोली पोलसीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब एक नया विवाद सामने आया है जब 17 साल के सार्थक सिद्धांत जिन्होंने खुद 12वीं की परीक्षा दी है और कहा है कि टेंडर के नियमों में ढील दी गई और जरूरी सुरक्षा इंतजामों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया.
Read more »
CBSE ने जारी किया नया बयान, कहा- OSM पोर्टल पर आ रही खामियों पर है नजरऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम को लेकर CBSE की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बार फिर से बयान सामने आया है. बोर्ड ने पोस्ट कर कहा कि हम अपने ऑनमार्क पोर्टल में सामने आ रही खामियों पर लगातार नजर रख रहे हैं. सरकार के अलग-अलग विभागों और IIT के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की एक टीम को सिस्टम को और सुरक्षित बनाने के लिए लगाया गया है.
Read more »
'गलती CBSE की, सजा बच्चों को': री-इवैल्यूएशन फीस पर राहुल गांधी का हमला, कहा- इससे कमाई कर रही है सरकार'गलती CBSE की, सजा बच्चों को': री-इवैल्यूएशन फीस पर राहुल गांधी का हमला, कहा- इससे कमाई कर रही है सरकार 'CBSE's Mistake, Students Punished': Rahul Gandhi Slams
Read more »
OSM विवाद: CBSE अधिकारियों पर गिरेगी गाज, शिक्षा मंत्रालय ने शुरू की आंतरिक जांच - cbse osm tender scam ministry probes officials action expectedशिक्षा मंत्रालय ने CBSE के विवादित 'ऑन स्क्रीन मार्किंग' OSM टेंडर और डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली में कथित अनियमितताओं की आंतरिक जांच शुरू कर दी है।
Read more »
'धर्मेंद्र प्रधान दें तुरंत इस्तीफा', CBSE की OSM में खामियों पर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना - dharmendra pradhan should resign immediately congress slams government over flaws in cbse osm flawsकांग्रेस ने सीबीएसई की नई ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में खामियों और उत्तर पुस्तिकाओं के डेटा लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर हमला बोला है। पार्टी ने इन विफलताओं के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए तुरंत इस्तीफे की मांग की है।
Read more »
सरकार ने CBSE से OSM टेंडर पर रिपोर्ट मांगी: राहुल का आरोप था- टेंडर से खास वेंडर को फायदा पहुंचाया; पोर्टल चालू, कल दिनभर नहीं खुलाMinistry seeks report on CBSE OSM tender irregularities. Follow Latest Updates. शिक्षा मंत्रालय ने टेंडर प्रक्रिया की जांच के लिए CBSE से रिपोर्ट मांगी है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि CBSE-ओएसएम में गड़बड़ी के व्हिसिल ब्लोअर
Read more »




