Fake Currency Scam: महाराष्ट्र के वाशिम में पुलिस ने हैदराबाद के 7 आरोपियों को 23.50 लाख रूपये की नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया। जांच जारी।
Fake Currency Scam: महाराष्ट्र के वाशिम में पुलिस ने हैदराबाद के 7 आरोपियों को 23.50 लाख रूपये की नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया। जांच जारी।महाराष्ट्र के वाशिम जिले में नकली मुद्रा के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने हैदराबाद के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 23.
50 रुपये लाख मूल्य की नकली करेंसी बरामद की है। इस पूरे मामले का खुलासा एक पेट्रोल पंप पर संदिग्ध नोटों के इस्तेमाल के बाद हुआ।जानकारी के अनुसार, आरोपी पेट्रोल पंप पर भुगतान के लिए ऐसे नोटों का उपयोग कर रहे थे, जिन पर 'CHILDREN BANK OF INDIA' लिखा हुआ था। नोटों को देखकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों को संदेह हुआ, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद किए गए। शुरुआती जांच में पता चला है कि इन नोटों को असली भारतीय मुद्रा जैसा दिखाने के उद्देश्य से तैयार किया गया था, ताकि आम लोगों को आसानी से धोखा दिया जा सके।पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि आरोपियों ने ये नकली नोट कहां से प्राप्त किए थे और इन्हें बाजार में किस तरह खपाने की योजना बनाई गई थी। साथ ही इस फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।अधिकारियों का कहना है कि मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और आने वाले दिनों में इस संबंध में और खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।ऐसे मामले पहले भी सामने आते रहे हैं, जहां नकली मुद्रा छापकर उसे असली के रूप में बाजार में चलाने की कोशिश की गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों में समय-समय पर पुलिस ने नकली नोटों के गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिनमें कई बार संगठित नेटवर्क भी शामिल पाए गए हैं। कई मामलों में आरोपी छोटे स्तर पर दुकानों, पेट्रोल पंपों या स्थानीय व्यापारियों को निशाना बनाकर नकली नोट खपाने की कोशिश करते रहे हैं।दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ ISI के 9 एजेंट गिरफ्तारनमाज और अजान विवाद पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- आपकी नफरत सिर्फ मुसलमानों से है Patrika Analysis: सिद्धारमैया के CM पद से इस्तीफे के बाद कर्नाटक में तीन खेमों के बीच कैसे संतुलन बिठाएंगे राहुल गांधी?
Fake Currency Maharashtra Fake Currency Racket Hindi News Hyderabad Accused Arrested Latest Crime News India. Maharashtra Crime News Patrika News Washim News वाशिम नकली नोट मामला
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तराखंड में नकली करेंसी खपाने की बड़ी साजिश, असली नोटों के बीच छिपा रखे थे 4.54 करोड़ के जाली नोट - gadarpur police busts rs 454 cr fake currency racket 2 arrestedगदरपुर पुलिस ने असली नोटों के बीच नकली नोट खपाने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4.
Read more »
महाराष्ट्र: पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार13 people died after consuming poisonous liquor in Pune and Pimpri-Chinchwad, one accused arrested महाराष्ट्र: पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत, एक
Read more »
Maharashtra Update: जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत, मुख्य आपूर्तिकर्ता समेत आठ गिरफ्तारMaharashtra Updates Of 29 May: Maharashtra News, Mumbai, Politics, Crime, Pune, Thane; News in Hindi- Maharashtra Update: जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत, मुख्य आपूर्तिकर्ता समेत आठ गिरफ्तार
Read more »
Telangana: मोइजुद्दीन हत्या मामले में छह गिरफ्तार; आरोपियों में शामिल मुजाहिद आलम खान कांग्रेस से निलंबितHyderabad: Six arrested in advocate Khaza Moizuddin murder case, Telangana Congress - Telangana: मोइजुद्दीन हत्या मामले में छह गिरफ्तार; आरोपियों में शामिल मुजाहिद आलम खान कांग्रेस
Read more »
Maharashtra: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, बस-बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौतHorrific road accident in Maharashtra, four people killed in bus-bike collision Maharashtra: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, बस-बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौत
Read more »




