भारत में औसत डेटा खपत बढ़कर 27.5 जीबी हुई, 5जी ट्रैफिक बढ़कर 3 गुना हुआ
नई दिल्ली, 20 मार्च । भारत में प्रति यूजर औसत मासिक डेटा खपत 2024 में बढ़कर 27.5 जीबी हो गई है, जो पिछले पांच वर्षों में 19.5 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर को दर्शाती है। यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई। रिपोर्ट में बताया गया कि 5जी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस के निरंतर बढ़ने से डेटा उपयोग में वृद्धि हो रही है, एफडब्ल्यूए यूजर्स अब औसत मोबाइल डेटा यूजर्स की तुलना में 12 गुना अधिक डेटा का उपभोग कर रहे हैं, यह बदलाव आवासीय और व्यावसायिक दोनों ही क्षेत्रों में नई सेवाओं के कारण हो रहा है।नोकिया के वार्षिक मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडेक्स के अनुसार, देश भर में मासिक 5जी डेटा ट्रैफिक तीन गुना बढ़ गया है और 2026 की पहली तिमाही तक यह 4जी से अधिक हो जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया कि 5जी डेटा खपत में वृद्धि का नेतृत्व कैटेगरी बी और सी सर्किल्स के द्वारा किया जा रहा है। इन सर्किल्स में डेटा खपत 3.
4 गुना और 3.2 गुना बढ़ी है। इन सर्किल्स में 5जी नेटवर्क का विस्तार इस वृद्धि का एक प्रमुख कारण रहा है। मेट्रो सर्किलों में 5जी डेटा उपयोग अब कुल मोबाइल ब्रॉडबैंड डेटा का 43 प्रतिशत है, जो 2023 में 20 प्रतिशत था, जबकि 4जी डेटा वृद्धि में गिरावट आ रही है।रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 5जी डिवाइस इकोसिस्टम में तेजी से बदलाव आ रहा है। एक्टिव 5जी डिवाइस की संख्या 2024 में सालाना आधार पर दोगुनी होकर 27.1 करोड़ हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि यह ट्रेंड आने वाले समय में बढ़ने वाला है। 2025 में करीब 90 प्रतिशत स्मार्टफोन 5जी सक्षम होने वाले हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि 5जी एडवांस्ड की क्षमताएं 6जी में बदलाव के लिए आधार का काम करेंगी। --आईएएनएसएबीएस/ Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सूडान : सैन्य विमान हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 46सूडान : सैन्य विमान हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 46
Read more »
भारत की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में बढ़कर 6.2 प्रतिशत रहीभारत की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में बढ़कर 6.2 प्रतिशत रही
Read more »
एग्रीटेक स्टार्टअप फाल्का का घाटा वित्त वर्ष 24 में तीन गुना बढ़कर 15 करोड़ रुपये हुआएग्रीटेक स्टार्टअप फाल्का का घाटा वित्त वर्ष 24 में तीन गुना बढ़कर 15 करोड़ रुपये हुआ
Read more »
भारत में वेंचर कैपिटल फंडिंग 2024 में 43 प्रतिशत बढ़कर 13.7 अरब डॉलर रहीभारत में वेंचर कैपिटल फंडिंग 2024 में 43 प्रतिशत बढ़कर 13.7 अरब डॉलर रही
Read more »
भारत में डील गतिविधि फरवरी में 14 प्रतिशत बढ़कर 3 वर्ष के उच्चतम स्तर पर रहीभारत में डील गतिविधि फरवरी में 14 प्रतिशत बढ़कर 3 वर्ष के उच्चतम स्तर पर रही
Read more »
चालू वित्त वर्ष में रेलवे की माल ढुलाई बढ़कर 1,465 मीट्रिक टन हुईचालू वित्त वर्ष में रेलवे की माल ढुलाई बढ़कर 1,465 मीट्रिक टन हुई
Read more »




