नेपाल की सत्ताधारी पार्टी आरएसपी के अध्यक्ष रवि लामिछाने 5 जून तक भारत की यात्रा पर रहेंगे. जानकारी के मुताबिक वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. उनके स्वागत की भारत में भव्य तैयारियां की जा रही हैं.
नेपाल की सत्ताधारी पार्टी आरएसपी के अध्यक्ष रवि लामिछाने 5 जून तक भारत की यात्रा पर रहेंगे. जानकारी के मुताबिक वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे.
उनके स्वागत की भारत में भव्य तैयारियां की जा रही हैं. नेपाल के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर दो तिहाई के करीब बहुमत के साथ सरकार बनाने वाले राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने 1 से 5 जून तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निमंत्रण पर हो रही है.
आरएसपी और बीजेपी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्तियों के अनुसार, इस दौरे का उद्देश्य दोनों दलों के बीच औपचारिक राजनीतिक संवाद शुरू करना, संगठनात्मक अनुभवों का आदान-प्रदान करना और नेपाल-भारत संबंधों को और मजबूत बनाना है. भारत पहुंचने पर रवि लामिछाने और उनके प्रतिनिधिमंडल का 2 जून सुबह 11 बजे बीजेपी मुख्यालय में भव्य स्वागत किया जाएगा. कार्यक्रम के तहत उनकी बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ विशेष बैठक होगी.
बीजेपी के विदेश विभाग प्रमुख विजय चौथाईवाले के अनुसारउन्होंने कहा कि नेपाल के साथ हमारा विशेष संबंध होने के कारण इस भ्रमण का भी विशेष महत्व है. चौथाईवाले के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान दोनों दलों के बीच पार्टी-टू-पार्टी संबंध, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, संगठन निर्माण और जनसंपर्क अभियानों पर विस्तृत चर्चा होगी. नेटवर्क मार्केटिंग के जरिए रातों-रात लखपति!
कुशीनगर में झांसा देकर बंधक बनाए 453 नेपाली नागरिक, STF ने लिया एक्शन'भारत की जमीन पर कब्जे' की बात कहकर फंसे बालेन शाह, अब नेपाल ने दी सफाईनेपाल सीमा पर कौन बसा रहा नई बस्तियां? सोनौली की बदल रही डेमोग्राफीभारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और आरएसपी अध्यक्ष लामिछाने के बीच बीजेपी मुख्यालय में ही मुलाकात तय की गई है. नेपाल में सत्ता का नेतृत्व लेने के बाद इन दोनों की यह पहली मुलाकात होगी.
रवि लामिछाने के सम्मान में भोज का आयोजन भी किया गया है. जिसमें भाजपा के कुछ शीर्ष नेता, भारत सरकार के कुछ मंत्री, सांसद और दिल्ली सरकार के मंत्रियों के सहभागी होने की जानकारी दी गई है. और आरएसपी के अध्यक्ष रवि लामिछाने के बीच मुलाकात का समय रखा गया है.
यह मुलाकात कितने बजे और कहां होगी इस बारे में अभी कोई जानकारी आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन नेपाली प्रतिनिधिमंडल के लिए 3 जून का समय खाली रखा गया है ताकि प्रधानमंत्री मोदी के अनुकूल समय में उनकी मुलाकात हो सके. प्रधानमंत्री मोदी के अलावा कुछ अन्य सरकारी बैठकों का भी आयोजन किया गया है.
इन बैठकों में नेपाल-भारत संबंध, क्षेत्रीय सहयोग, लोकतांत्रिक मूल्यों व दोनों देशों के बीच जनस्तरीय संपर्क को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा. आरएसपी के अनुसार, नई दिल्ली में उच्चस्तरीय राजनीतिक और कूटनीतिक बैठकों के अलावा रवि लामिछाने भारत में रह रहे नेपाली समुदाय, पार्टी समर्थकों और शुभचिंतकों से भी संवाद करेंगे. भारतीय पक्ष ने भी इस यात्रा को दोनों दलों के बीच रचनात्मक संवाद की शुरुआत बताते हुए स्वागत किया है.
नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय नेपाली मंच नामक संगठन द्वारा 4 जून को एक नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहे नेपाली नागरिकों के तरफ से चुनाव में शानदार विजय हासिल करने के कारण वहां रवि लामिछाने का नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किए जाने की जानकारी पार्टी के तरफ से दी गई है. यात्रा के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत रवि लामिछाने अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे.
वहां नेपाली समुदाय और कई सामाजिक संगठनों की ओर से उनका नागरिक अभिनंदन भी आयोजित किया जाएगा. रवि लामिछाने के साथ इस भ्रमण दल में उनकी पत्नी निकिता पौडेल, पार्टी के संसदीय दल के उपनेता विपिन आचार्य और सांसद दीपक बोहरा सहित लामिछाने के निजी सचिव प्रदीप आचार्य शामिल रहेंगे. नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास इस उच्चस्तरीय यात्रा का समन्वय कर रहा है.
आरएसपी और बीजेपी, दोनों ने अपने-अपने वक्तव्यों में विश्वास व्यक्त किया है कि यह यात्रा नेपाल और भारत के राजनीतिक दलों के बीच संवाद का नया अध्याय खोलेगी. दोनों देशों के लोकतांत्रिक और जन-केंद्रित सहयोग को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. जेबकतरों से सावधान... राहुल गांधी ने फिर साधा सरकार और बोर्ड पर निशाना, कहा- बच्चों से इस तरह कर रहे हैं कमाईगले में लपेटा जहरीला नाग और फिर...
महोबा में तड़पते मरीज के साथ जब इमरजेंसी वार्ड पहुंचा 'जहरीला कोबरा'ऑपरेशन म्यूल हंट 1.0: गुजरात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2289 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा, 638 गिरफ्तारवैभव सूर्यवंशी के लिए कब खुलेंगे टीम इंडिया के दरवाजे? BCCI ने दिया बड़ा संकेतIPL 2026: Virat Kohli की खास टी-शर्ट ने जीता दिल, अनुष्का शर्मा का पोस्ट वायरल
BJP Invitation PM Modi Meeting Delhi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पीएम मोदी ने पूछी थी फिल्म ‘पेड्डी’ की कहानी: राम चरण बोले थे- मूवी का कॉन्सेप्ट विकसित भारत जैसा हैDelhi Event: Ram Charan reveals PM Modis interest in his upcoming film Peddi concept. Follow Latest Updates.
Read more »
NTA: 'दावे विश्वगुरु के, लेकिन एक भी परीक्षा ढंग से नहीं करा सकते', अब CUET को लेकर राहुल गांधी का पीएम पर तंजNTA: 'दावे विश्वगुरु के, लेकिन एक भी परीक्षा ढंग से नहीं करा सकते', अब CUET को लेकर राहुल गांधी का पीएम पर तंज Rahul gandhi takes dig at PM Modi after
Read more »
‘देश को जरूरत है पढ़े-लिखे PM की’ अरविंद केजरीवाल ने फिर प्रधानमंत्री मोदी को बनाया निशाना | Cuet Ug 2026 Exam Delayed Due To Technical Glitch Arvind Kejriwal Atishi Target Pm ModiCUET 2026 delay: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को एक पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री की जरूरत है। उन्होंने CUET-UG 2026 में हुई कथित देरी को लेकर तंज...
Read more »
सरयू की गोद में फल-फूल रहीं डॉल्फिन, ‘मन की बात’ में PM मोदी ने रेस्क्यू ऑपरेशन को सराहा - pm modi boosts saryu ganga dolphin conservation in barabankiबाराबंकी की सरयू नदी में गंगा डॉल्फिन की अच्छी मौजूदगी जिले के लिए गौरव का विषय है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में सराहा। वन विभाग ने 2023-24 से अब तक 8 डॉल्फिन का सफल रेस्क्यू किया है, हालांकि इस दौरान 3 डॉल्फिन की मृत्यु भी हुई।
Read more »
Nepal: PM बालेन शाह के भारतीय जमीन पर कब्जे वाले बयान पर बढ़ा विवाद, नेपाल के विदेश मंत्रालय को देनी पड़ी सफाईNepal: PM बालेन शाह के भारतीय जमीन पर कब्जे वाले बयान पर बढ़ा विवाद, नेपाल के विदेश मंत्रालय ने देनी पड़ी सफाई
Read more »
राजनाथ सिंह से मिले ऑस्ट्रेलियाई डिप्टी PM का रिचर्ड मार्ल्स, भारत को लेकर दिया बड़ा बयान | India Australia Defense Relations Peak Australian Deputy Pm Richard Marles Meets Rajnath SinghRichard Marles Rajnath Singh Meeting: ऑस्ट्रेलियाई डिप्टी PM ने कहा कि हमारे रक्षा रिश्ते अब तक के सबसे ऊंचे शिखर पर हैं और दोनों देश रणनीतिक रूप से एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए हैं।
Read more »




