Beyond the Breaking News

बांग्लादेश में PM के 3 दावेदार, किसे मिलेगी कुर्सी: खालिदा जिया के बेटे रेस में सबसे आगे, जमात को अमेरिकी स...

Bangladesh Election News

बांग्लादेश में PM के 3 दावेदार, किसे मिलेगी कुर्सी: खालिदा जिया के बेटे रेस में सबसे आगे, जमात को अमेरिकी स...
Tarique RahmanNext PMBangladesh Politics

Bangladesh election next PM race update. Follow Bangladesh election news and updates on the next Prime Minister.

खालिदा जिया के बेटे रेस में सबसे आगे, जमात को अमेरिकी समर्थन, GenZ की पसंद NCPखालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान 17 साल बाद बांग्लादेश पहुंच रहे थे। एयरपोर्ट के बाहर उनकी पार्टी BNP के एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता उनका इंतजार कर रहे थे। तारिक ने एयरपोर्ट से निकले के बाद 13 किमी लंबा रोड शो किया। जिस सफर में आमतौर पर कुछ ही मिनट लगते हैं, उसे पूरा होने में 3 घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया। हर चौराहे, हर सड़क पर कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने तारिक का स्वागत किसी राजकुमार की तरह किया। जैसे उनके लिए एक नेता नहीं, बल्कि भविष्य का प्रधानमंत्री देश लौट रहा हो। आज होने वाले चुनाव में BNP सत्ता की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। अगर BNP जीतती है तो यह तय है कि रहमान देश के अगले पीएम होंगे। हालांकि देश में कट्टर मुस्लिम पार्टी जमात और युवाओं की पार्टी NCP का भी समर्थन बढ़ रहा है। जमात-ए-इस्लामी पार्टी के नेता शिफुकर रहमान और NCP के नेता नाहिद इस्लाम भी PM पद का अहम चेहरा माने जा रहे हैं। स्टोरी में इनके बारे में जानिए… BNP नेता तारिक रहमान 25 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने के बाद एक रोड शो में। वह बस में सबसे आगे खड़े हैं।तारिक रहमान की वापसी के सिर्फ पांच दिन बाद, पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी मां खालिदा जिया का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इसके बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की कमान पूरी तरह उनके हाथों में आ गई। तारिक पर 2001 से 2006 के BNP शासनकाल में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। 2007 में अंतरिम सरकार के दौरान उन्हें 18 महीने जेल में रहना पड़ा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए तारिक 2008 में लंदन भाग गए थे। तब उन्हें उस समय इलाज के लिए देश से बाहर जाने की अनुमति मिली थी। इसके बाद वे देश नहीं लौटे। टाइम मैगजीन के मुताबिक देश से बाहर रहने के बावजूद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी में तारिक को ही पार्टी का नेता माना जाता रहा। पार्टी की रणनीति, आंदोलन और राजनीतिक लाइन लंबे समय तक उन्हीं के इशारों पर तय होती रही। दिसंबर में हुए ओपिनियन पोल्स में तारिक की पार्टी को को करीब 70% लोगों का समर्थन मिलता दिख रहा है। मौजूदा हालात में उनके लिए मां के निधन के बाद मिली सिम्पैथी और राजनीति में रीलॉन्च भी अहम फैक्टर बन रहे हैं। तारिक रहमान खुद को शांत, सुनने वाला और पॉलिसी पर फोकस नेता की तरह पेश कर रहे हैं। वे हर साल 5 करोड़ पेड़ लगाने, ढाका में नए ग्रीन जोन बनाने और तकनीकी शिक्षा बढ़ाने की बात करते हैं।प्रधानमंत्री पद की रेस में दूसरा बड़ा नाम शफीकुर रहमान का है। वे बांग्लादेश की इस्लामिक पार्टी जमात‑ए‑इस्लामी के अमीर हैं। पार्टी पर कट्टरपंथी राजनीति से जुड़े आरोप लगते रहे हैं। जमात अब तक सत्ता में नहीं आ पाई है। पार्टी का देश की राजनीति में एक संगठित वोट बैंक माना जाता है। धार्मिक प्रभाव वाले इलाकों में पार्टी की मौजूदगी रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और कुछ पश्चिमी देशों ने जमात के नेता शफीकुर रहमान से मुलाकात की है। हाल ही खुलासा हुआ है कि अमेरिका जमात-ए-इस्लामी को चुनाव में जिताने की कोशिश कर रहा है। अमेरिकी वेबसाइट ‘द इंटरसेप्ट’ ने दावा किया है कि अमेरिकी विदेश विभाग दक्षिण एशिया में बैलेंस के लिए जमात को उदार इस्लामी पार्टी मानकर मदद कर रहा है।जमात-ए-इस्लामी का इतिहास उसकी सबसे बड़ी कमजोरी माना जाता है। पार्टी ने 1971 में पाकिस्तान से बांग्लादेश की आजादी का विरोध किया था। उस समय उसके कई नेताओं पर पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर आजादी समर्थकों की हत्या में शामिल होने के आरोप लगे थे। पार्टी 1971 के बाद पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश में बनी, लेकिन इसकी प्रो-पाकिस्तान छवि बनी रही। कई मीडिया और विश्लेषक इसे"प्रो-पाकिस्तान" या"पाकिस्तान-समर्थक" कहते हैं। 1972 में इस पर बैन लगा दिया गया था। यह बैन 1975 में हटाया गया और 1979 में जियाउर रहमान के शासन में पार्टी को चुनाव में भाग लेने की अनुमति मिली। इसी वजह से आज भी बांग्लादेश के एक बड़े तबके में जमात के खिलाफ नाराजगी है। हालांकि पार्टी का दावा है कि उसके करीब 2 करोड़ समर्थक और 2.

5 लाख रजिस्टर्ड मेंबर हैं।बांग्लादेश में प्रधानमंत्री पद की रेस में एक नया और सबसे युवा नाम नाहिद इस्लाम का जुड़ गया है। नाहिद इस्लाम मई 2024 में हसीना सरकार के खिलाफ शुरू हुए छात्र आंदोलन का प्रमुख चेहरा थे।आंदोलन के दौरान नाहिद स्टूडेंट अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन नाम के छात्र मंच के संयोजक रहे। इस दौरान उन्हें पुलिस हिरासत में लिया गया था। शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बनी अंतरिम सरकार में नाहिद इस्लाम को सूचना, डाक और दूरसंचार से जुड़े विभागों का सलाहकार बनाया गया। नाहिद कुछ महीनों तक इस पद पर रहे। बाद में उन्होंने सरकार से इस्तीफा देकर सक्रिय राजनीति में उतरने का फैसला किया। फरवरी 2025 में नाहिद इस्लाम ने नेशनल सिटीजन पार्टी के गठन की घोषणा की। पार्टी छात्र आंदोलन, युवाओं और सिस्टम से नाराज मतदाताओं की राजनीतिक आवाज बनने का दावा कर रही है। हालांकि NCP ने शफीकुर रहमान की जमात-ए-इस्लामी के साथ गठबंधन कर लिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाहिद इस्लाम को शहरी इलाकों, छात्रों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं का समर्थन मिल रहा है।चुनाव से पहले BNP को चुनौती देने के लिए जमात के नेतृत्व वाले गठबंधन में 11 पार्टियां एक साथ आ गई हैं। 24 जनवरी को बांग्लादेश लेबर पार्टी भी इस गठबंधन में शामिल हुई। इस्लामी पार्टियों ने अपने समर्थकों के वोट एकजुट करने के लिए ‘वन बॉक्स पॉलिसी’ के तहत यह गठबंधन बनाया है, ताकि वोटों का बंटवारा रोका जा सके। 16 जनवरी को इस्लामिक मूवमेंट बांग्लादेश इस गठबंधन से अलग हो गया था। पार्टी के नेता गाजी अताउर रहमान ने आरोप लगाया था कि सीट बंटवारे में उन्हें सम्मानजनक सीट नहीं मिलीं। गठबंधन में अब बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी, बांग्लादेश खेलाफत मजलिस, खेलाफत मजलिस, बांग्लादेश खेलाफत आंदोलन, बांग्लादेश निजाम-ए-इस्लाम पार्टी, बांग्लादेश डेवलपमेंट पार्टी, जातीय गणतांत्रिक पार्टी , नेशनल सिटिजन पार्टी , लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी , एबी पार्टी और बांग्लादेश लेबर पार्टी शामिल हैं।बांग्लादेश की चुनावी व्यवस्था कई मायनों में भारत के लोकसभा चुनाव से मिलती-जुलती है। यहां भी संसद सदस्यों का चुनाव फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट सिस्टम के तहत होता है। इसमें किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक वोट पाने वाले उम्मीदवार को विजयी घोषित किया जाता है। चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद संसद में बहुमत हासिल करने वाली पार्टी या गठबंधन के निर्वाचित सांसद अपने नेता का चयन करते हैं। वही नेता आगे चलकर देश का प्रधानमंत्री बनता है, जिसे औपचारिक तौर पर राष्ट्रपति शपथ दिलाता है। बांग्लादेश की संसद को जातीय संसद कहा जाता है। इसमें कुल 350 सांसद होते हैं। इनमें से 300 सीटों पर हर पांच वर्ष में चुनाव कराए जाते हैं, जबकि 50 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इन आरक्षित सीटों पर सीधा चुनाव नहीं होता, बल्कि इन्हें संसद में पार्टियों के अनुपात के आधार पर बांट दिया जाता है।12 फरवरी को होने वाले 13वीं संसदीय चुनाव के साथ ही जुलाई चार्टर पर जनमत संग्रह) भी होगा। बांग्लादेश के इतिहास में 1991 के बाद पहली बार कोई राष्ट्रीय स्तर का जनमत संग्रह हो रहा है। जुलाई चार्टर संवैधानिक और राजनीतिक सुधार का एक दस्तावेज है। इसमें 26 पाइंट हैं, जिसका मकसद देश की राजनीति और शासन व्यवस्था में बदलाव लाना है।मतदाताओं को दो अलग बैलट पेपर मिलेंगे। एक सामान्य चुनाव के लिए ।अगर Yes जीता, तो नई संसद पहले 180-270 दिनों में खुद को संविधान सभा मानकर बदलाव लागू करेगी। No आया तो चार्टर लागू नहीं होगा, सुधार रुक जाएंगे।नौकरियां और फैमिली कार्ड जैसे वादे से फैमिली मैन इमेज बना रही BNP BNP तारिक रहमान के नेतृत्व में, व्यक्तिगत छवि और व्यावहारिक वादों पर फोकस कर रही है। वे बड़े रैलियों, जनता से सीधे संवाद और सोशल मीडिया के जरिए ‘फैमिली मैन’ का इमेज बना रहे हैं। मुख्य वादे में 18 महीनें में 10 मिलियन युवा जॉब्स, फैमिली कार्ड , फार्मर कार्ड, हेल्थ कार्ड, स्किल ट्रेनिंग और IT/सेमीकंडक्टर सेक्टर पर जोर दे रहे हैं। वे जुलाई क्रांति को मान्यता देकर पुराने वोटर्स और एलीट को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। BNP ने ‘तारिक रहमान को सुझाव दो’ और ‘तारिक रहमान के नाम लेटर’ जैसे इनिशिएटिव्स शुरू किए, जहां आम लोग सीधे सुझाव दे सकते हैं। BNP नेता तारिक रहमान 25 दिसंबर को भाषण देते हुए। उन्होंने कहा कि उनके पास देश को बेहतर बनाने के लिए एक प्लान है।अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, जमात-ए-इस्लामी ने युवा वोटरों को लुभाने के लिए एक गाना भी बनाया है, जो इस समय बांग्लादेश में वायरल है। इस गीत के बोल हैं- ‘नाव, धान की बाली और हल के दिन समाप्त हो गए हैं, अब तराजू बांग्लादेश का निर्माण करेगा।’ इस गीत से जमात ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधने की कोशिश की है। नाव शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग का चुनाव चिह्न है, धान तारिक रहमान की पार्टी BNP का और हल जातीय पार्टी का, जिसे शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद उनके सहयोगी नेताओं ने बनाया है। वहीं, तराजू जमात-ए-इस्लामी का चुनाव चिह्न है।नाहिद इस्लाम के नेतृत्व में NCP युवाओं पर बहुत मजबूत फोकस कर रही है। पार्टी का मकसद नई राजनीत लाना है, जहां बांग्लादेश फर्स्ट नीति अपनाई जाए। वे जुलाई चार्टर रेफरेंडम पर हां वोट के लिए जोर देते हैं। सोशल मीडिया पर NCP बहुत एक्टिव है। लगातार वीडियो, लाइव सेशन, और युवा इश्यूज पर कंटेंट चलाते हैं। यह उनकी सबसे बड़ी ताकत है, क्योंकि ज्यादातर युवा वोटर्स ऑनलाइन हैं। कैंपेन की शुरुआत राष्ट्रीय नेताओं की कब्रों/मकबरों पर विजिट से की गई। यह कदम उन्हें राष्ट्रीय इतिहास और क्रांति की विरासत से जोड़ता है, साथ ही जस्टिस और रिफॉर्म्स का मैसेज देता है।‘जिस देश ने हसीना को पनाह दी, वो दोस्त कैसे’:BNP लीडर बोले- इंडिया स्पेशल नहीं, एक-दो मर्डर को हिंदुओं के खिलाफ हिंसा न कहें बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव होने हैं। शेख हसीना की सरकार गिरने के 18 महीने बाद हो रहे इन चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी BNP सत्ता की सबसे बड़ी दावेदार है। पार्टी की कमान पूर्व PM खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान के हाथ में हैइनमें से कई लापता, एक्सपर्ट बोले- चीनी राष्ट्रपति जरूरत से ज्यादा शक करने लगे हैंट्रम्प ने चीनी राष्ट्रपति से फोन पर बात की, ताइवान और रूस-यूक्रेन समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुईअमेरिकी वॉरशिप के पास पहुंचा था; ईरान 1000 ड्रोन्स तैयार करने का दावा कर चुकालखनऊ में तेज धूप, स्थिर रहेगा तापमानफरवरी में ठंड ने तोड़ा 23 साल का रिकॉर्ड...पारा 7.6°Cगोरखपुर में सुबह-शाम लग रही ठंडीहिमाचल में आज रात बारिश-बर्फबारी के आसार

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Tarique Rahman Next PM Bangladesh Politics US Support Jamaat Leader Election News Bangladesh

 

Canada Latest News, Canada Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मोहन भागवत की बार-बार सेवानिवृत्ति की बातें: क्या PM मोदी के लिए संदेश?मोहन भागवत की बार-बार सेवानिवृत्ति की बातें: क्या PM मोदी के लिए संदेश?संघ प्रमुख मोहन भागवत की बार-बार सेवानिवृत्ति की चर्चाएं क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक संकेत हैं? यह लेख इस सवाल का विश्लेषण करता है, संघ और BJP के बीच संबंधों, नेतृत्व की समय सीमा और वैचारिक अपेक्षाओं पर प्रकाश डालता है।
Read more »

India plays the BRICS card: Did PM Modi win over Pakistan’s ally Malaysia?India plays the BRICS card: Did PM Modi win over Pakistan’s ally Malaysia?During PM Modi’s visit, Malaysia appeared more aligned with India than ever. The real impact of these moves will come to the fore in the coming months, as Malaysia is India’s key ASEAN partner.
Read more »

India Gaza Plan: पाकिस्तान-तुर्की की जुगलबंदी, PM मोदी की इजरायल यात्रा, भारत की क्या रणनीतिIndia Gaza Plan: पाकिस्तान-तुर्की की जुगलबंदी, PM मोदी की इजरायल यात्रा, भारत की क्या रणनीतिIndia Gaza Plan: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर 19 फरवरी को वॉशिंगटन में बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक हो रही है। भारत का इस बैठक में शामिल होने की संभावना नहीं है। लेकिन, आगे के लिए उसकी रणनीति अहम हो सकती है।
Read more »

Who will win Bangladesh elections EXIT POLL: ভোটের আগেই রেজাল্ট আউট! উগ্র জামাতের হাতে যাচ্ছে না বাংলাদেশ, ঢাকার মসনদে খালেদা-পুত্র তারেক...Who will win Bangladesh elections EXIT POLL: ভোটের আগেই রেজাল্ট আউট! উগ্র জামাতের হাতে যাচ্ছে না বাংলাদেশ, ঢাকার মসনদে খালেদা-পুত্র তারেক...Exit Poll of Bangladesh Election is showing that Tarique Rahaman son of Khaleda Zia is going to be the next PM of Bangladesh Jamaat out
Read more »

मोदी का प्लेन असम में हाइवे पर उतर सकता है: यह पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी एयरस्ट्रिप; पीएम 14 फरवरी को इसक...मोदी का प्लेन असम में हाइवे पर उतर सकता है: यह पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी एयरस्ट्रिप; पीएम 14 फरवरी को इसक...PM Narendra Modi Assam Visit Schedule Update; Follow PM Modi Emergency Landing, Moran Airstrip, Moran Highway ELF, Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

You have sold Bharat Mata, US is choking PM Modi: Rahul Gandhi attacks Centre over India-US trade dealYou have sold Bharat Mata, US is choking PM Modi: Rahul Gandhi attacks Centre over India-US trade dealWhile hitting out at PM Modi, he further said he did not think the Prime Minister would sell India under normal circumstances, claiming external pressure was being exerted on him.
Read more »



Render Time: 2026-06-03 13:20:52