IAS Puja Khedkar की Maharashtra Police ने ज़ब्त की 'लाल बत्ती' वाली Audi Car
पुणे पुलिस ने विवादों में रहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा की परिवीक्षाधीन अधिकारी पूजा खेडकर द्वारा कथित तौर पर लाल बत्ती लगाकर अवैध रूप से इस्तेमाल की गई ‘लग्जरी कार' रविवार को जब्त कर ली. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
पुणे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने शहर की एक निजी कंपनी को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किया था. खेडकर की यहां नियुक्ति के दौरान उनके द्वारा इस्तेमाल की गई ‘ऑडी' कार इसी कंपनी के नाम से पंजीकृत है. अधिकारियों के अनुसार, पंजीकृत उपयोगकर्ता का पता हवेली तालुका के शिवाने गांव उल्लेख किया गया था.खेडकर हाल में पुणे में अपने पदस्थापन के दौरान अलग कक्ष और कर्मचारी जैसी मांगों को लेकर विवाद खड़ा करने के बाद चर्चा में रही थीं. भारतीय प्रशासनिक सेवा में चुने जाने के लिए उन्होंने दिव्यांगता और अन्य पिछड़ा वर्ग कोटा का कथित तौर पर दुरुपयोग किया था. खेडकर ने ‘ऑडी' कार पर कथित तौर पर लाल बत्ती का इस्तेमाल किया और बिना अनुमति उसपर ‘‘महाराष्ट्र सरकार'' भी लिखवाया था.विवाद के बाद, उन्हें प्रशिक्षण पूरा होने से पहले पुणे से वाशिम जिले में स्थानांतरित कर दिया गया था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया, ‘‘खेडकर जिस निजी कार का इस्तेमाल कर रही थीं, उस पर लाल बत्ती और सरकारी चिह्न के अनधिकृत इस्तेमाल को लेकर बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किया गया था. कार को जब्त कर लिया गया है, उसके दस्तावेजों की जांच की जाएगी और हम मामले की जांच कर रहे हैं.''केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 की धारा 108 के अनुसार, राज्य सरकार वीआईपी, वीवीआईपी और सरकारी अधिकारियों को सरकारी वाहनों पर लाल या पीले रंग की बत्ती के उपयोग की अनुमति दे सकती है. दिसंबर 2013 में, राज्य सरकार ने गाड़ियों पर बत्ती का उपयोग करने के हकदार सरकारी पदों की सूची को छोटा कर दिया और उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर 2014 में एक संशोधित सूची प्रकाशित की. अक्टूबर 2014 में परिवहन आयुक्त कार्यालय ने विभिन्न विभागों से उन अधिकारियों के वाहनों पर लगी लालबत्ती हटाने को कहा था, जो इनका उपयोग करने के हकदार नहीं हैं.सूची के अनुसार, राज्य सरकार में सचिव स्तर से ऊपर के शीर्ष अधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक और उससे ऊपर के पुलिस अधिकारी तथा क्षेत्रीय आयुक्तों को ही ‘फ्लैशर' के बिना पीले रंग की बत्ती का उपयोग करने की अनुमति है, जबकि शीर्ष स्तर के जिला अधिकारी नीली बत्ती का उपयोग करने के हकदार हैं. खेडकर ने अब विदर्भ क्षेत्र के वाशिम जिला कलेक्टरेट में सहायक कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभाल लिया है.ये भी पढ़ें-"10 दिनों में जवाब दें नहीं तो..." IAS पूजा खेडकर की मां को पुणे पुलिस ने जारी किया नोटिस {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});
Puja Khedkar Audi Car Seized IAS Officer Puja Khedkar Audi Car Who Is Pooja Khedkar
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
निजी ऑडी कार पर लाल बत्ती लगाने वाली पुणे की प्रोबेशनरी IAS अधिकारी का हुआ ट्रांसफरमहाराष्ट्र (Maharashtra) में एक प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी (Probationary IAS officer) को सिविल सेवक के रूप में अपने पद का कथित दुरुपयोग करने के मामले में पुणे से वाशिम स्थानांतरित कर दिया गया है. यूपीएससी परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 821 हासिल करने वाली पूजा खेडकर (Puja Khedkar) को पुणे में सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया था.
Read more »
Pooja Khedkar: ट्रेनी IAS ने निजी ऑडी कार में लगवाई लाल-नीली बत्ती, जांच के लिए घर पहुंची पुलिस; जानिए क्या है पूरा विवादTrainee IAS Pooja Khedkar Controversy ट्रेनी आईएएस रहते हुए अधिकारों के दुरुपयोग और फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर यूपीएससी पास करने के आरोपों से घिरीं पूजा खेडकर की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। पुणे पुलिस ने कहा कि वह उस ऑडी कार की जांच करेगी जिस पर अनुचित तरीके से नीली-लाल बत्ती लगाने का आरोप है। इसके लिए गुरुवार को पुलिस उनके पुणे स्थित आवास पर...
Read more »
लाल बत्ती के नियम क्या है? ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की ऑडी पर लगी लालबत्ती क्यों विवादों में आ गईPooja Khedkar Trainee IAS Red Light Issue: ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर अपनी गाड़ी में लाल बत्ती लगाने के बाद विवादों में है.
Read more »
ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के बाद अब उसकी मां भी मुश्किल में... मनोरमा खेडकर के खिलाफ इस मामले में FIR दर्जमहाराष्ट्र की विवादित ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुणे ग्रामीण पुलिस ने पूजा की मां मनोरमा खेडकर और पिता दिलीप खेडकर के साथ पांच अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर पौड पुलिस स्टेशन में एक स्थानीय किसान की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। किसान ने आरोप लगाया कि उसे मनोरमा खेडकर ने धमकाया...
Read more »
IAS Pooja Khedkar की बढ़ीं मुश्किलें, Private Audi Car और लाल-नीली बत्ती Police Station लाने का आदेशप्रोबेशनरी IAS अधिकारी पूजा खेड़कर की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. अब पुलिस ने प्राइवेट ऑडी कार और लाल-नीली बत्ती को पुलिस स्टेशन लाने को कहा है. पुलिस के मुताबिक पूजा खेडकर की निजी ऑडी कार पर लाल-नीली बत्ती लगी थी और महाराष्ट्र सरकार का लोगो भी लगा था.
Read more »
पूजा खेडकर की ऑडी जब्त: लाल बत्ती-VIP नंबर लगाकर घूमती थीं; ट्रेनी IAS अफसर की मां को नोटिस, लाइसेंसी पिस्ट...Maharashtra Pune IAS Pooja Khedkar Trainee Selection Controversy Update - महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने रविवार (14 जुलाई) को विवादों से घिरीं ट्रेनी IAS अफसर पूजा खेडकर की ऑडी कार जब्त कर ली है
Read more »




