पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सैकड़ों कट्टरपंथियों की भीड़ ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट पर धावा बोल दिया। वे पाकिस्तान के चीफ जस्टिस काजी फैज ईसा के ईशनिंदा से जुड़े एक फैसले पर नाराज थे। Mubarak Ahmad Sani
सुप्रीम कोर्ट में घुसे हजारों लोग, चीफ जस्टिस के सिर पर रखा एक करोड़ का इनामपाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सैकड़ों कट्टरपंथियों की भीड़ ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट पर धावा बोल दिया। वे पाकिस्तान के चीफ जस्टिस काजी फैज ईसा के ईशनिंदा से जुड़े एक फैसले पर नाराज थे। उन्होंने एक अहमदिया व्यक्ति को राइट टू रिलीजन के तहत ईशनिंदा के आरोपों से बरी कर दिया था। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के फैसेल के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व आलमी मजलिस तहफ्फुज-ए-नबूवत कर रही थी। इसमें उनका साथ जमात-ए-इस्लामी और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के नेता भी दे रहे थे। वे पाकिस्तान के चीफ जस्टिस का इस्तीफा मांग रहे थे। उनकी ये भी मांग थी कि अदालत अपने फैसले को पलट दे। हजारों प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर सुरक्षा घेरे को तोड़ डाला। वे इमारत के नजदीक पहुंच गए। उन्हें कोर्ट में घुसने से रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लिया। अब प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संगठन आलमी मजलिस ने अब सुप्रीम को अपने फैसले की समीक्षा के लिए 7 सितंबर तक का वक्त दिया है।अहमदिया शख्स रिहा, इससे ही शुरू हुआ विवाद जियो टीवी के मुताबिक इस विवाद की शुरुआत 6 फरवरी 2024 को सुप्रीम कोर्ट के एक ऐतिहासिक फैसले से हुई थी। SC ने अहमदिया समुदाय के मुबारक अहमद सानी को रिहा करने का आदेश दिया था। सानी को 7 जनवरी 2023 में गिरफ्तार किया गया था। सानी पर आरोप था कि उसने 2019 में एक कॉलेज में एफसीर-ए-सगीर बांटा था। एफसीर-ए-सगीर, अहमदिया समुदाय से जुड़ी एक धार्मिक किताब है। इसमें अहमदिया संप्रदाय के संस्थापक के बेटे मिर्जा बशीर अहमद ने कुरान की व्याख्या अपने हिसाब से की है। सानी को कुरान एक्ट, 2021 के तहत गिरफ्तार किया गया था। सानी ने अदालत में दलील दी कि उसे जिस एक्ट के तहत उसे सजा दी जा रही है वो तो 2019 में थी ही नहीं। वह तब अपने धर्म से जुड़ी किताब का प्रचार करने के लिए लिए आजाद था। सुप्रीम कोर्ट ने सानी की दलील पर सहमति जताई और उसे रिहा कर दिया।फैसले के खिलाफ TLP ने शुरू की मुहिम अदालत के इस फैसले पर शुरुआत में कोई खास रिएक्शन नहीं देखा गया, लेकिन एक कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान ने इसे भुनाना शुरू किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अदालत के फैसले के खिलाफ अभियान चलाया। जगह-जगह प्रदर्शन शुरू होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को लेकर 24 जुलाई को अपनी सफाई दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वे ये मानते हैं कि अहमदिया समुदाय धर्मभ्रष्ट हैं। वे खुद को मुसलमान नहीं कह सकते। वे अपने धार्मिक विचारों का प्रचार-प्रसार अपनी मस्जिदों से बाहर नहीं कर सकते हैं। लेकिन 6 फरवरी को दिया गया उनका फैसला कानून के मुताबिक सही था। वे किसी को भी उस अपराध की सजा नहीं दे सकते जो उसने किया ही नहीं। सानी ने जो किया वो 2021 से पहले अपराध नहीं था।सुप्रीम कोर्ट की सफाई ने गुस्से को और भड़काया सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से पाकिस्तानी के धार्मिक संगठन नाराज हो गए। उन्होंने इसकी अलग तरह से व्याख्या की। उन्होंने कहा कि अदालत ने ये माना है कि अहमदिया समुदाय अपनी मस्जिदों के बाहर धर्म का प्रचार-प्रसार नहीं कर सकते हैं, इसका मतलब ये है कि वे अपनी मस्जिद में अपने मजहब का पालन कर सकते हैं। कट्टरपंथियों का कहना था कि अहमदिया समुदाय को अपने घर, मस्जिद या कहीं भी किसी भी तरह से अपने मजहब की पूजा करने, उनका प्रचार-प्रसार करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। क्योंकि उनका मजहब सीधे-सीधे पैगंबर मुहम्मद, इस्लाम और कुरान का अपमान करता है। अब JUIF के नेता मौलाना अब्दुल गफूर हैदरी ने चेतावनी दी है कि अगर सुप्रीम कोर्ट अहमदिया समुदाय को उनकी मस्जिदों या फिर कहीं और उनके धर्म का प्रचार-प्रसार करने की अनुमति देने के अपने फैसले की समीक्षा नहीं करता है तो इस्लामाद में अशांति फैल जाएगी। उन्होंने कहा,"कादियानियों को अपने धर्म का प्रचार करने की अनुमति देकर संविधान का उल्लंघन किया गया है।"TLP के नेता अमीर पीर जहीर-उल-हसन शाह ने चीफ जस्टिस के सिर पर 1 करोड़ का नाम रखा है। वह संगठन में नंबर 2 नेता माना जाता है।इस मामले में पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से 24 जुलाई को सुनाए गए फैसले से कुछ अशों को हटाने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर 22 अगस्त को सुनवाई करेगी। इस सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस काजी फैज ईसा, जस्टिस इरफान सआदत खान और जस्टिस नईम अख्तर अफगान रहेंगे। इस बीच पाकिस्तानी कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के नेता अमीर पीर जहीर-उल-हसन शाह पर पाकिस्तान के चीफ जस्टिस काजी फैज ईसा को धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पाकिस्तानी अखबार पाक ऑब्जर्वर के मुताबिक TLP के नेता ने फैज ईसा को मारने का फतवा जारी किया था। FRI के मुताबिक उन्होंने प्रेस क्लब के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान न्यायपालिका के खिलाफ नफरत फैलाई और पाकिस्तान के चीफ जस्टिस फैज ईसा की हत्या करने वाले शख्स को 1 करोड़ का ईनाम देने का ऐलान किया। पुलिस ने 1500 TLP कार्यकर्ताओं पर भी मुकदमा दर्ज किया है।इन्हें पकड़ने के लिए शिकारी बिल्लियां खरीदी जाएंगी, 12 लाख का बजट पासजेल से किया आवेदन, पूर्व ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन-टोनी ब्लेयर से मुकाबला17 साल से था ब्लॉक; हसीना के खिलाफ इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल में केस दर्जपूर्व राष्ट्रपति बोले- वे काफी होशियार हैं, मस्क बोले- मैं सेवा करने को तैयारहरियाणा के 7 जिलों में बूंदाबांदी की संभावनाहिमाचल के 8 जिलों में बाढ़ की चेतावनीदौसा में मूसलाधार बारिश से सड़कें जलमग्नइंदौर में तेज बारिश से सड़कें डूबी,बीआरटीएस पर पानी भरा.
सुप्रीम कोर्ट में घुसे हजारों लोग, चीफ जस्टिस के सिर पर रखा एक करोड़ का इनामपाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सैकड़ों कट्टरपंथियों की भीड़ ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट पर धावा बोल दिया। वे पाकिस्तान के चीफ जस्टिस काजी फैज ईसा के ईशनिंदा से जुड़े एक फैसले पर नाराज थे। उन्होंने एक अहमदिया व्यक्ति को राइट टू रिलीजन के तहत ईशनिंदा के आरोपों से बरी कर दिया था। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के फैसेल के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व आलमी मजलिस तहफ्फुज-ए-नबूवत कर रही थी। इसमें उनका साथ जमात-ए-इस्लामी और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के नेता भी दे रहे थे। वे पाकिस्तान के चीफ जस्टिस का इस्तीफा मांग रहे थे। उनकी ये भी मांग थी कि अदालत अपने फैसले को पलट दे। हजारों प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर सुरक्षा घेरे को तोड़ डाला। वे इमारत के नजदीक पहुंच गए। उन्हें कोर्ट में घुसने से रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लिया। अब प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संगठन आलमी मजलिस ने अब सुप्रीम को अपने फैसले की समीक्षा के लिए 7 सितंबर तक का वक्त दिया है।अहमदिया शख्स रिहा, इससे ही शुरू हुआ विवाद जियो टीवी के मुताबिक इस विवाद की शुरुआत 6 फरवरी 2024 को सुप्रीम कोर्ट के एक ऐतिहासिक फैसले से हुई थी। SC ने अहमदिया समुदाय के मुबारक अहमद सानी को रिहा करने का आदेश दिया था। सानी को 7 जनवरी 2023 में गिरफ्तार किया गया था। सानी पर आरोप था कि उसने 2019 में एक कॉलेज में एफसीर-ए-सगीर बांटा था। एफसीर-ए-सगीर, अहमदिया समुदाय से जुड़ी एक धार्मिक किताब है। इसमें अहमदिया संप्रदाय के संस्थापक के बेटे मिर्जा बशीर अहमद ने कुरान की व्याख्या अपने हिसाब से की है। सानी को कुरान एक्ट, 2021 के तहत गिरफ्तार किया गया था। सानी ने अदालत में दलील दी कि उसे जिस एक्ट के तहत उसे सजा दी जा रही है वो तो 2019 में थी ही नहीं। वह तब अपने धर्म से जुड़ी किताब का प्रचार करने के लिए लिए आजाद था। सुप्रीम कोर्ट ने सानी की दलील पर सहमति जताई और उसे रिहा कर दिया।फैसले के खिलाफ TLP ने शुरू की मुहिम अदालत के इस फैसले पर शुरुआत में कोई खास रिएक्शन नहीं देखा गया, लेकिन एक कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान ने इसे भुनाना शुरू किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अदालत के फैसले के खिलाफ अभियान चलाया। जगह-जगह प्रदर्शन शुरू होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को लेकर 24 जुलाई को अपनी सफाई दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वे ये मानते हैं कि अहमदिया समुदाय धर्मभ्रष्ट हैं। वे खुद को मुसलमान नहीं कह सकते। वे अपने धार्मिक विचारों का प्रचार-प्रसार अपनी मस्जिदों से बाहर नहीं कर सकते हैं। लेकिन 6 फरवरी को दिया गया उनका फैसला कानून के मुताबिक सही था। वे किसी को भी उस अपराध की सजा नहीं दे सकते जो उसने किया ही नहीं। सानी ने जो किया वो 2021 से पहले अपराध नहीं था।सुप्रीम कोर्ट की सफाई ने गुस्से को और भड़काया सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से पाकिस्तानी के धार्मिक संगठन नाराज हो गए। उन्होंने इसकी अलग तरह से व्याख्या की। उन्होंने कहा कि अदालत ने ये माना है कि अहमदिया समुदाय अपनी मस्जिदों के बाहर धर्म का प्रचार-प्रसार नहीं कर सकते हैं, इसका मतलब ये है कि वे अपनी मस्जिद में अपने मजहब का पालन कर सकते हैं। कट्टरपंथियों का कहना था कि अहमदिया समुदाय को अपने घर, मस्जिद या कहीं भी किसी भी तरह से अपने मजहब की पूजा करने, उनका प्रचार-प्रसार करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। क्योंकि उनका मजहब सीधे-सीधे पैगंबर मुहम्मद, इस्लाम और कुरान का अपमान करता है। अब JUIF के नेता मौलाना अब्दुल गफूर हैदरी ने चेतावनी दी है कि अगर सुप्रीम कोर्ट अहमदिया समुदाय को उनकी मस्जिदों या फिर कहीं और उनके धर्म का प्रचार-प्रसार करने की अनुमति देने के अपने फैसले की समीक्षा नहीं करता है तो इस्लामाद में अशांति फैल जाएगी। उन्होंने कहा,"कादियानियों को अपने धर्म का प्रचार करने की अनुमति देकर संविधान का उल्लंघन किया गया है।"TLP के नेता अमीर पीर जहीर-उल-हसन शाह ने चीफ जस्टिस के सिर पर 1 करोड़ का नाम रखा है। वह संगठन में नंबर 2 नेता माना जाता है।इस मामले में पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से 24 जुलाई को सुनाए गए फैसले से कुछ अशों को हटाने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर 22 अगस्त को सुनवाई करेगी। इस सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस काजी फैज ईसा, जस्टिस इरफान सआदत खान और जस्टिस नईम अख्तर अफगान रहेंगे। इस बीच पाकिस्तानी कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के नेता अमीर पीर जहीर-उल-हसन शाह पर पाकिस्तान के चीफ जस्टिस काजी फैज ईसा को धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पाकिस्तानी अखबार पाक ऑब्जर्वर के मुताबिक TLP के नेता ने फैज ईसा को मारने का फतवा जारी किया था। FRI के मुताबिक उन्होंने प्रेस क्लब के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान न्यायपालिका के खिलाफ नफरत फैलाई और पाकिस्तान के चीफ जस्टिस फैज ईसा की हत्या करने वाले शख्स को 1 करोड़ का ईनाम देने का ऐलान किया। पुलिस ने 1500 TLP कार्यकर्ताओं पर भी मुकदमा दर्ज किया है।इन्हें पकड़ने के लिए शिकारी बिल्लियां खरीदी जाएंगी, 12 लाख का बजट पासजेल से किया आवेदन, पूर्व ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन-टोनी ब्लेयर से मुकाबला17 साल से था ब्लॉक; हसीना के खिलाफ इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल में केस दर्जपूर्व राष्ट्रपति बोले- वे काफी होशियार हैं, मस्क बोले- मैं सेवा करने को तैयारहरियाणा के 7 जिलों में बूंदाबांदी की संभावनाहिमाचल के 8 जिलों में बाढ़ की चेतावनीदौसा में मूसलाधार बारिश से सड़कें जलमग्नइंदौर में तेज बारिश से सड़कें डूबी,बीआरटीएस पर पानी भरा
Pakistan Islamist Mob Clash With Police Supreme Court Ahmadiyya Blasphemy Case
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NEET-UG परीक्षा नहीं होगी दोबारा, SC का बड़ा फैसला- रिटेस्ट कराने के होंगे बड़े परिणामसुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अदालत को लगता है कि इस वर्ष के लिए नए सिरे से नीट यूजी का निर्देश देना गंभीर परिणामों से भरा होगा.
Read more »
'फैसले पब्लिक रिकॉर्ड का हिस्सा', CJI चंद्रचूड़ बोले-कोर्ट के उन्हें हटाने के आदेश के गंभीर नतीजे होंगेसुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक आरोपी के बरी होने के बाद उसके नाम को फैसले के जुड़े रिकॉर्ड से हटाने के अधिकार से संबंधित मुद्दे की सुनवाई करने पर सहमति जताई.
Read more »
यूपी मदरसा बोर्ड एक्ट संवैधानिक या असंवैधानिक? सुप्रीम कोर्ट में अगले हफ्ते सुनवाईमार्च में सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर अंतरिम रोक लगाते दी थी जिसके चलते मदरसा एक्ट के तहत मदरसो में पढ़ाई अभी चल रही है.
Read more »
मुंबई कॉलेज में हिजाब पर प्रतिबंध के खिलाफ मुस्लिम छात्राओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुखमुंबई कॉलेज में हिजाब पर प्रतिबंध के खिलाफ मुस्लिम छात्राओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख
Read more »
अनुसूचित जाति आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेगा वीसीकेअनुसूचित जाति आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेगा वीसीके
Read more »
SC: सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला पलटा, रिहा किए गए दुष्कर्म के आरोपी की दोषसिद्धि बरकरारसुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला पलटते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में रिहा किए गए आरोपी की दोषसिद्धी बरकरार रखने का फैसला किया है।
Read more »




