Maharashtra NEET paper leak CBI probe reveals coaching directors shocking school-college plan. Follow Latest Updates.
गारंटी में छात्रों के डॉक्यूमेंट रखे; आरोपी कोचिंग डायरेक्टर 8 एकड़ में स्कूल-कॉलेज खोलने वाला थानीट पेपर लीक मामले में CBI जांच में पता चला है कि गिरोह ने परिजनों की आर्थिक स्थिति देखकर 5 से 50 लाख रुपए तक में पेपर बेचा। बाकी रकम की गारंटी के लिए ब्लैंक चेक और छात्रों के डॉक्यूमेंट रखे जाते थे। वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महाराष्ट्र का कोचिंग डायरेक्टर 8 एकड़ जमीन पर स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी में था। CBI जांच के मुताबिक, पेपर की कोई तय कीमत नहीं थी। सौदा हर परिवार की आर्थिक स्थिति देखकर तय किया जाता था। पूरी रकम पहले नहीं ली जाती थी। सिर्फ टोकन मनी ली जाती थी। डील यह थी कि आंसर-की आने के बाद अगर यह साबित हो जाए कि दिया गया ‘क्वेश्चन बैंक’ असली पेपर से मेल खाता है, तब बाकी रकम ली जाएगी। हालांकि परीक्षा के बाद कई परिजनों ने पैसे देने से इनकार करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि फिजिक्स के कुछ सवाल मेल नहीं खा रहे। कुछ ने आधी रकम दी और बाकी रिजल्ट के बाद देने की बात कही।IB से इनपुट मिलने के बाद 8 मई की रात राजस्थान SOG ने कार्रवाई शुरू की। उस समय भी गिरोह खरीदारों से पैसे वसूलने में जुटा था। सीकर में पेपर खरीदने वाले एक छात्र से पूछताछ के दौरान उसी वक्त उसके पास पैसे मांगने के लिए दलाल का फोन आया। CBI ने पेपर खरीदने वाले छात्रों के यहां छापेमारी की, जहां यही पैटर्न सामने आया।मामले में गिरफ्तार महाराष्ट्र के लातूर की RCC कोचिंग के संचालक शिवराज मोटेगांवकर उर्फ ‘एम सर’ लातूर के खोपेगांव शिवार में 8 एकड़ जमीन पर स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी में था। वहां बहुमंजिला इमारत का निर्माण तेजी से चल रहा था। CBI उसके फंडिंग स्रोत, जमीन खरीद और आर्थिक लेनदेन की भी जांच कर रही है। एजेंसी ने उसकी पत्नी और बेटे से भी पूछताछ की है।दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मांगीलाल खटीक, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शुभम खैरनार की CBI रिमांड 5 दिन बढ़ा दी गई। कोर्ट ने मनीषा मांढरे और मोटेगांवकर के हस्ताक्षर के नमूने लेने की भी अनुमति दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को नीट के दोबारा पेपर की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने फर्जी टेलीग्राम चैनलों और सोशल मीडिया पर पेपर लीक से जुड़े भ्रामक दावे फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।हरियाणा में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, रोहतक सबसे गर्मअयोध्या में भीषण गर्मी से रामभक्त बेहाल, 40 °C पाराहिमाचल में हीटवेव, ऊना का पारा 44॰C पहुंचाहरियाणा- 25 मई से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियांकानपुर में लू के थपेड़ों ने झुलसाया, 44°C पारा.
गारंटी में छात्रों के डॉक्यूमेंट रखे; आरोपी कोचिंग डायरेक्टर 8 एकड़ में स्कूल-कॉलेज खोलने वाला थानीट पेपर लीक मामले में CBI जांच में पता चला है कि गिरोह ने परिजनों की आर्थिक स्थिति देखकर 5 से 50 लाख रुपए तक में पेपर बेचा। बाकी रकम की गारंटी के लिए ब्लैंक चेक और छात्रों के डॉक्यूमेंट रखे जाते थे। वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महाराष्ट्र का कोचिंग डायरेक्टर 8 एकड़ जमीन पर स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी में था। CBI जांच के मुताबिक, पेपर की कोई तय कीमत नहीं थी। सौदा हर परिवार की आर्थिक स्थिति देखकर तय किया जाता था। पूरी रकम पहले नहीं ली जाती थी। सिर्फ टोकन मनी ली जाती थी। डील यह थी कि आंसर-की आने के बाद अगर यह साबित हो जाए कि दिया गया ‘क्वेश्चन बैंक’ असली पेपर से मेल खाता है, तब बाकी रकम ली जाएगी। हालांकि परीक्षा के बाद कई परिजनों ने पैसे देने से इनकार करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि फिजिक्स के कुछ सवाल मेल नहीं खा रहे। कुछ ने आधी रकम दी और बाकी रिजल्ट के बाद देने की बात कही।IB से इनपुट मिलने के बाद 8 मई की रात राजस्थान SOG ने कार्रवाई शुरू की। उस समय भी गिरोह खरीदारों से पैसे वसूलने में जुटा था। सीकर में पेपर खरीदने वाले एक छात्र से पूछताछ के दौरान उसी वक्त उसके पास पैसे मांगने के लिए दलाल का फोन आया। CBI ने पेपर खरीदने वाले छात्रों के यहां छापेमारी की, जहां यही पैटर्न सामने आया।मामले में गिरफ्तार महाराष्ट्र के लातूर की RCC कोचिंग के संचालक शिवराज मोटेगांवकर उर्फ ‘एम सर’ लातूर के खोपेगांव शिवार में 8 एकड़ जमीन पर स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी में था। वहां बहुमंजिला इमारत का निर्माण तेजी से चल रहा था। CBI उसके फंडिंग स्रोत, जमीन खरीद और आर्थिक लेनदेन की भी जांच कर रही है। एजेंसी ने उसकी पत्नी और बेटे से भी पूछताछ की है।दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मांगीलाल खटीक, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शुभम खैरनार की CBI रिमांड 5 दिन बढ़ा दी गई। कोर्ट ने मनीषा मांढरे और मोटेगांवकर के हस्ताक्षर के नमूने लेने की भी अनुमति दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को नीट के दोबारा पेपर की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने फर्जी टेलीग्राम चैनलों और सोशल मीडिया पर पेपर लीक से जुड़े भ्रामक दावे फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।हरियाणा में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, रोहतक सबसे गर्मअयोध्या में भीषण गर्मी से रामभक्त बेहाल, 40 °C पाराहिमाचल में हीटवेव, ऊना का पारा 44॰C पहुंचाहरियाणा- 25 मई से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियांकानपुर में लू के थपेड़ों ने झुलसाया, 44°C पारा
CBI Probe Maharashtra Coaching Director Exam Scam Blank Checks Student Documents School College Plan
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Pakur News: 14 सालों से एक ही जगह जमे हैं 50 जनसेवक, ट्रांसफर की फाइलों पर जमी धूल - pakur 50 jansevaks untransferred for 14 years jharkhand newsपाकुड़ जिले में 2012 में नियुक्त 86 जनसेवकों में से 50 जनसेवक 14 वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं, जबकि उनका मूल कार्य कृषि से हटकर अन्य विभागों में हो गया है। स्थानांतरण न होने से कार्यप्रणाली की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं, जिस पर जिला परिषद अध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन दिया...
Read more »
खुशखबरी: उदयपुर शहर की सड़कों पर अगले माह से दौड़ेंगी 50 नई इलेक्ट्रिक बसें, मिलेगी बड़ी राहत | Udaipur Electric Bus Service 50 E Buses Start JuneElectric Bus Udaipur: बढ़ते ट्रैफिक, महंगे पेट्रोल-डीजल और प्रदूषण की समस्या के बीच शहरवासियों को जून से बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत उदयपुर में 50 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा।
Read more »
चंडीगढ़ में संवेदनशील कुत्तों के लिए डाॅग शेल्टर ही नहीं; सड़कों पर घूम रहे, लोगों को बना रहे शिकार - chandigarh stray dog menace 50 bites daily shelter delayचंडीगढ़ में हर दिन 50 नए कुत्ते के काटने के मामले सामने आ रहे हैं, जबकि खतरनाक कुत्तों को रखने के लिए कोई डॉग शेल्टर नहीं है। सेक्टर-25 वेस्ट में 18.
Read more »
अमेरिका का ईरान पर आर्थिक प्रहार: वित्तीय नेटवर्क और तेल जहाजों पर कड़े प्रतिबंधअमेरिका ने इकोनॉमिक फ्यूरी अभियान के तहत ईरान के वित्तीय ढांचे को ध्वस्त करने के लिए 50 कंपनियों और 19 जहाजों को ब्लैकलिस्ट किया है ताकि आतंकी फंडिंग रोकी जा सके।
Read more »
मोहाली निगम चुनाव! नाम वापसी के बाद मैदान में 227 उम्मीदवार, बहुकोणीय मुकाबले के आसार - mohali municipal elections 227 candidates remain after withdrawalsमोहाली नगर निगम चुनाव में नाम वापसी के बाद अब 227 उम्मीदवार मैदान में हैं। 84 प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने से 50 वार्डों में बहुकोणीय मुकाबले की स्थिति बन गई है।
Read more »
Vaibhav Suryavanshi का नहीं कोई सानी! 93 रन बनाकर IPL में रचा नया इतिहास, खतरे में गेल का रिकॉर्ड - vaibhav suryavanshi 93 runs vs lsg most sixes record in single ipl season chris gayle record in dangerVaibhav Suryavanshi एक आईपीएल सीजन में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। अब उनकी नजरें क्रिस गेल के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने पर है।
Read more »




