तेहरान हमले पर ट्रंप का बड़ा दावा, कई ईरानी सैन्य अधिकारियों के मारे जाने की कही बात / US President Donald Trump Claim Death of Several Iranian Military Officials in Tehran Attack

World News News

तेहरान हमले पर ट्रंप का बड़ा दावा, कई ईरानी सैन्य अधिकारियों के मारे जाने की कही बात / US President Donald Trump Claim Death of Several Iranian Military Officials in Tehran Attack
Donald Trump

US Iran War: तेहरान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के बड़े दावे से तनाव बढ़ गया है. उन्होंने कई ईरानी सैन्य अधिकारियों के मारे जाने की बात कही, लेकिन ईरान की ओर से पुष्टि नहीं हुई है.

"US Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि तेहरान में हुए एक बड़े हमले में ईरान के कई सैन्य अधिकारी मारे गए हैं. उन्होंने यह दावा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट के जरिए किया.

इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया गया, जिसमें हमले के बाद के दृश्य दिखाने का दावा किया गया है. वीडियो में दृश्य पूरी तरह साफ नहीं हैं, लेकिन उसमें लड़ाकू विमानों की आवाज और तेज धमाकों की आवाजें साफ सुनाई देती हैं. हालांकि, ट्रंप ने अपने बयान में यह नहीं बताया कि हमला किस जगह हुआ या किन ठिकानों को निशाना बनाया गया. इसके बावजूद उन्होंने कहा कि इस हमले में ईरान के कई सैन्य नेता मारे गए, जो देश को गलत दिशा में ले जा रहे थे.Advertisment US President Donald Trump posts on Truth Social, "Many of Iran"s Military Leaders, who have led them poorly and unwisely, are terminated, along with much else, with this massive strike in Tehran!" pic.twitter.com/LM0tXUDqpG — ANI April 4, 2026 तेहरान में हालात तनावपूर्ण इस बीच, ईरान की राजधानी तेहरान में हालात तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं. वीडियो और ट्रंप के दावे से यह संकेत मिलता है कि राजधानी में गंभीर संघर्ष चल रहा है, लेकिन ईरान की ओर से अभी तक किसी भी बड़े नुकसान या सैन्य अधिकारियों की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. यह भी पढ़ें- US-Iran War: ईरान को फिर से 48 घंटों का ट्रंप ने दिया अल्टीमेटम, पावर प्लांट्स बर्बाद करने की दी धमकी ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम आपको बता दें कि यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब ट्रंप ने हाल ही में ईरान को कड़ा अल्टीमेटम दिया था. उन्होंने कहा था कि ईरान के पास 48 घंटे का समय है, जिसमें उसे समझौता करना होगा या फिर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलना होगा. अगर ऐसा नहीं हुआ तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. US President Donald Trump posts on Truth Social, "Remember when I gave Iran ten days to make a deal or open up the Hormuz Strait. Time is running out - 48 hours before all Hell will reign down on them..." pic.twitter.com/MDummvF1SF — ANI April 4, 2026 ट्रंप ने अपने पोस्ट में यह भी याद दिलाया कि इससे पहले उन्होंने ईरान को 10 दिनों का समय दिया था. उन्होंने कहा कि समय तेजी से खत्म हो रहा है और अगर ईरान ने उनकी शर्तें नहीं मानीं, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बातचीत अच्छी चल रही है- ट्रंप हालांकि, इससे पहले ट्रंप ने यह भी कहा था कि बातचीत अच्छी चल रही है और ईरानी सरकार के अनुरोध पर ऊर्जा संयंत्रों पर हमले को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है. लेकिन अब उनके ताजा बयान से संकेत मिलता है कि हालात फिर से बिगड़ सकते हैं. कुल मिलाकर, इस पूरे घटनाक्रम ने मध्य पूर्व में तनाव को और बढ़ा दिया है, और दुनिया की नजरें अब इस पर टिकी हुई हैं कि आगे क्या कदम उठाए जाते हैं. यह भी पढ़ें- US Iran Conflict: एक गलती और तबाही शुरू! ईरान-अमेरिका जंग का न्यूक्लियर मोड़; खाड़ी देशों में बढ़ी चिंता"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Donald Trump

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-29 11:49:28