Beyond the Breaking News

ड्रोन, डॉग स्क्वॉड और 670 कंपनियां... कड़ी सुरक्षा में होगी अमरनाथ यात्रा

Amarnath Yatra 2024 News

ड्रोन, डॉग स्क्वॉड और 670 कंपनियां... कड़ी सुरक्षा में होगी अमरनाथ यात्रा
Security ArrangementsCAPF DeploymentJammu Kashmir

अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए केंद्र सरकार ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं जिसमें 670 कंपनियों की तैनाती शामिल है. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में तैनात होंगे ताकि यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए केंद्र सरकार ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं जिसमें 670 कंपनियों की तैनाती शामिल है. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में तैनात होंगे ताकि यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

अमरनाथ यात्रा शुरू होने में अब केवल महीने भर का समय बचा है. यात्रा सुरक्षित रहे और बिना किसी संकट-कठिनाई के पूरी हो सके इसके लिए केंद्र सरकार ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं. गृह मंत्रालय ने यात्रा की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 670 कंपनियां तैनात करने का फैसला किया है. केंद्रीय बलों की टुकड़ियां जम्मू-कश्मीर पहुंचना भी शुरू हो गई हैं.

के प्रवेश द्वार लखनपुर से लेकर कश्मीर घाटी स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा तक की जाएगी. पिछले वर्षों की तुलना में इस बार अधिक संख्या में केंद्रीय बलों को लगाया जा रहा है ताकि 57 दिनों तक चलने वाली यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को पूरी तरह समाप्त किया जा सके.

अमरनाथ यात्रा: कोविड प्रतिबंध हटने के बाद नकद दान में 100 गुना बढ़ोतरी, इस साल आए 9.75 करोड़ रुपयेबारिश और लैंडस्लाइड से भारी तबाही, वैष्णो देवी से चारधाम यात्रा तक सब बंदकेंद्रीय बलों को पठानकोट-जम्मू हाईवे, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, जम्मू और अन्य स्थानों पर स्थित यात्री निवास भवनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. इसके अलावा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और मध्य कश्मीर के बालटाल स्थित दोनों यात्रा मार्गों पर भी केंद्रीय बल तैनात रहेंगे.

सेना के जवान यात्रा मार्गों के ऊपरी इलाकों और अमरनाथ गुफा के आसपास सुरक्षा संभालेंगे. वहीं जम्मू क्षेत्र और कश्मीर घाटी में जम्मू-कश्मीर पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था में अहम भूमिका निभाएगी. पिछले वर्ष पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को देखते हुए सरकार इस बार किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती. इसी वजह से सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर पर मजबूत किया जा रहा है.

सुरक्षा एजेंसियां इस बार निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का व्यापक इस्तेमाल करेंगी. सूत्रों के मुताबिक, यात्रा के दौरान हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरों सहित उन्नत निगरानी प्रणाली का उपयोग किया जाएगा. नई सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए सुरक्षा मानक संचालन प्रक्रियाओं में भी बदलाव किए जा रहे हैं. घोड़ा संचालकों , पिट्ठुओं और अन्य सेवा प्रदाताओं को विशेष पहचान पत्र जारी किए गए हैं.

इनके व्यापक सत्यापन और पृष्ठभूमि जांच की प्रक्रिया भी चल रही है. जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में लगातार सुरक्षा समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं. सोमवार को पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास भवन का दौरा कर यात्रा तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की.

इस दौरान जम्मू संभागीय आयुक्त रमेश कुमार, जम्मू जोन के आईजीपी भीम सेन टूटी, डीआईजी श्रीधर पाटिल, जम्मू के उपायुक्त राकेश मिन्हास समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आने वाले दिनों में यात्री निवास भवन की सभी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. सुरक्षा तैनाती की योजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

रमेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा,"हमने यात्रियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है. चाहे RFID केंद्र हों, पंजीकरण काउंटर, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता व्यवस्था या परिवहन सुविधाएं, सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं.

"जम्मू जोन के आईजीपी भीम सेन टूटी ने रविवार को कठुआ जिले का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया. उनके साथ डीआईजी श्रीधर पाटिल, कठुआ के उपायुक्त राजेश शर्मा, एसएसपी मोहिता शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. आईजीपी ने सबसे पहले लखनपुर पहुंचकर बेस कैंप, लंगर स्थल, ठहराव केंद्र और स्वागत केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षा तैनाती, सीसीटीवी कवरेज, प्रवेश नियंत्रण, तलाशी व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की.

इसके बाद जिला पुलिस लाइन कठुआ में व्यापक सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में आईजीपी ने अधिकारियों को अधिकतम सतर्कता बरतने, सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने और यात्रियों के साथ पेशेवर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए. सुरक्षा समीक्षा बैठकों के दौरान अधिकारियों को वास्तविक समय की निगरानी के लिए ड्रोन सर्विलांस बढ़ाने और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, लंगरों तथा ठहराव केंद्रों पर एंटी-सैबोटाज जांच के लिए डॉग स्क्वॉड तैनात करने के निर्देश दिए गए.

राष्ट्रीय राजमार्ग और सीमावर्ती क्षेत्रों में चौबीसों घंटे निगरानी, नाका जांच और क्षेत्रीय गश्त को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया. अधिकारियों को किरायेदार सत्यापन और जनगणना अभियान तेज करने के साथ-साथ सभी प्रमुख यात्रा स्थलों पर 24 घंटे निगरानी वाली सीसीटीवी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. इस वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी.

यात्रियों का पहला जत्था 2 जुलाई को जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास भवन से रवाना किया जाएगा. यह जत्था उसी दिन कश्मीर घाटी पहुंच जाएगा. 3 जुलाई से यात्रा औपचारिक रूप से दोनों मार्गों से शुरू होगी. इनमें दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले से होकर जाने वाला पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा पहलगाम मार्ग तथा गांदरबल जिले का 14 किलोमीटर लंबा लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग शामिल है.

सूत्रों के अनुसार, अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं. आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है.26 साल के लड़के ने 10 करोड़ में बनाई फ‍िल्म, कमा डाले 1400 करोड़! आख‍िर क्यों है ऑब्सेशन? Garud Puran: अंतिम संस्कार के बाद पीछे मुड़कर क्यों नहीं देखना चाहिए?

जानें गरुड़ पुराण में क्या लिखा हैआणंद में उद्घाटन से पहले पुल ढहने के पीछे जिम्मेदार कौन? देखें गुजरात आजतकशादीशुदा प्रेमी के साथ रहने की जिद...5 साल के बच्चे को लेकर टावर पर चढ़ी महिला, घंटो चला ड्रामा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Security Arrangements CAPF Deployment Jammu Kashmir Pilgrimage Safety HD CCTV Surveillance Drone Monitoring Police Review Travel Registration Government Security Measures

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पापुआ न्यू गिनी: संयुक्त राष्ट्र ने कहा, 670 लोगों के मलबे दबे होने की आशंकापापुआ न्यू गिनी: संयुक्त राष्ट्र ने कहा, 670 लोगों के मलबे दबे होने की आशंकाभूस्खलन से प्रभावित इलाक़े पापुआ न्यू गिनी के उत्तर में एन्गा प्रांत के ऊंचाई वाले इलाक़े में है. इस प्रांत तक पहुंचने के लिए एक ही हाईवे है और इसके बड़े हिस्से मलबे के नीचे दब गए हैं. राहतकर्मियों के लिए यहां पहुंचना आसान नहीं है.
Read more »

World News: पापुआ न्यू गिनी भूस्खलन, 670 की मौत; पहली बार हाई-स्पीड ट्रेन से मक्का पहुंचेंगे भारतीय हज यात्रीWorld News: पापुआ न्यू गिनी भूस्खलन, 670 की मौत; पहली बार हाई-स्पीड ट्रेन से मक्का पहुंचेंगे भारतीय हज यात्रीWorld News: पापुआ न्यू गिनी भूस्खलन, 670 की मौत; पहली बार हाई-स्पीड ट्रेन से मक्का पहुंचेंगे भारतीय हज यात्री
Read more »

PTET Exam 2024 : चित्तौड़गढ़ के 19 केंद्रों पर 7 हजार 670 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षाPTET Exam 2024 : चित्तौड़गढ़ के 19 केंद्रों पर 7 हजार 670 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षाशहर में 19 केंद्रों पर रविवार को पीटीईटी परीक्षा हुई। कुल पंजीकृत 8667 में से 7670 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 997 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
Read more »

दिल्ली की सड़कों पर फर्राटा भरेंगी 670 नई डीटीसी बसें, मिनी बसों की भी मिलेगी सौगातदिल्ली की सड़कों पर फर्राटा भरेंगी 670 नई डीटीसी बसें, मिनी बसों की भी मिलेगी सौगातबताया जा रहा है कि जिन 670 बसों को इस सप्ताह से सड़कों पर उतारने की तैयारी में हैं उनमें से 390 इलेक्ट्रिक सामान्य बसें और 280 मिनी बसें शामिल होंगी.
Read more »

जयशंकर ने अमेरिका में क्यों किया 670 किमी बाईरोड सफर? चार महीने बाद हुआ खुलासाजयशंकर ने अमेरिका में क्यों किया 670 किमी बाईरोड सफर? चार महीने बाद हुआ खुलासाविदेश मंत्री एस जयशंकर को सितंबर में अमेरिका में 670 किलोमीटर की सड़क यात्रा करनी पड़ी थी। चार महीने बाद अमेरिकी विदेश विभाग की रिपोर्ट ने इसका खुलासा किया है।
Read more »

अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, 25 जून तक पूरा होगा सुरक्षा ग्रिड का जाल - amarnath yatra 2026 jk on high alert record security deploymentअमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, 25 जून तक पूरा होगा सुरक्षा ग्रिड का जाल - amarnath yatra 2026 jk on high alert record security deploymentजम्मू-कश्मीर में 3 जुलाई से शुरू हो रही श्री बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षाबलों की रिकॉर्ड 670 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। 25 जून तक सुरक्षा ग्रिड पूरी तरह से तैयार हो जाएगा, जिसमें तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी ताकि देशविरोधी तत्वों के मंसूबों को नाकाम किया जा...
Read more »



Render Time: 2026-06-03 01:12:20