जोहो के संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने एआई बबल के बारे में लोगों को किया सतर्क, वैल्यूएशन 1999 से भी अधिक हुए
जोहो के संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने एआई बबल के बारे में लोगों को किया सतर्क, वैल्यूएशन 1999 से भी अधिक हुए जोहो के संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने एआई बबल के बारे में लोगों को किया सतर्क, वैल्यूएशन 1999 से भी अधिक हुए जोहो के संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने एआई बबल के बारे में लोगों को किया सतर्क, वैल्यूएशन 1999 से भी अधिक हुए नई दिल्ली, 31 मई । जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और मुख्य वैज्ञानिक श्रीधर वेम्बू ने लोगों से एआई बबल को लेकर चेतावनी दी और कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियों के वैल्यूएशन 1999 के डॉटकॉम बबल से भी अधिक हो गए है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, वेम्बू ने प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों के मूल्य-बिक्री अनुपात पर प्रकाश डालते हुए तर्क दिया कि वर्तमान में वैल्यूएशन बिजनेस के फंडामेंटल से तेजी से अलग होते जा रहे हैं। उन्होंने एनवीडिया, एप्पल, अल्फाबेट, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा प्लेटफॉर्म्स और माइक्रोन टेक्नोलॉजी जैसी कंपनियों का उदाहरण देते हुए कहा कि इनमें से कई कंपनियां अपने वार्षिक राजस्व के ऊंचे मल्टीपल पर कारोबार कर रही हैं। वेम्बू के अनुसार, एनवीडिया वर्तमान में बिक्री के लगभग 20 गुना पर कारोबार कर रही है, जबकि एप्पल, अल्फाबेट और माइक्रोसॉफ्ट का मूल्य-बिक्री अनुपात लगभग 10 से 11 गुना है। मेटा लगभग 7.5 गुना बिक्री पर है, जबकि माइक्रोन लगभग 19 गुना बिक्री पर कारोबार कर रही है। लोगों को सतर्क करने के लिए, वेम्बू ने 2000 के दशक की शुरुआत में डॉट-कॉम बबल के फूटने के बाद स्कॉट मैकनीली द्वारा की गई टिप्पणियों का हवाला दिया। मैकनीली ने तर्क दिया था कि अगर कोई निवेश किसी कंपनी में 10 के मूल्य-बिक्री अनुपात पर निवेश करता है तो इस वैल्यूशन को उचित ठहराने के लिए कंपनी को कई वर्षों तक असाधारण प्रदर्शन करना होगा। 1990 के दशक के आखिरी में आए डॉटकॉम बबल से तुलना करते हुए, वेम्बू ने कहा कि वर्तमान माहौल एक बबल को दर्शाता है और सुझाव दिया कि यह 1999 में देखे गए डॉटकॉम बबल से भी बड़ा हो सकता है।उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एआई से जुड़े शेयरों, विशेष रूप से सेमीकंडक्टर निर्माताओं और सॉफ्टवेयर कंपनियों के शेयरों में लगातार तेजी देखी जा रही है, क्योंकि यह उम्मीद की जा रही है कि एआई विभिन्न उद्योगों में महत्वपूर्ण वृद्धि और उत्पादकता लाभ लाएगी। एआई के इस उछाल ने कई प्रौद्योगिकी कंपनियों को रिकॉर्ड बाजार पूंजीकरण तक पहुंचा दिया है और प्रमुख शेयर सूचकांकों को नए उच्च स्तर पर पहुंचाने में मदद की है।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
प्रौद्योगिकी व्यापार जोहो के संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने एआई बबल के बारे वैल्यूएशन 1999 से भी अधिक हुए न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आधी रात अचानक कांपी धरती, 100 से ज्यादा लोगों की मौत... खौफनाक है चमोली में आए भूकंप का वो मंजर1999 Chamoli Earthquake : 29 मार्च 1999 को उत्तराखंड के चमोली जिले में 6.
Read more »
Cyclone Montha: ওড়িশা সুপার সাইক্লোনের স্মৃতি উসকে দিচ্ছে ঘূর্ণিঝড় মন্থা , ১০০০০ মানুষের মৃত্যু, ২৫০ কিমি বেগে ঝড়...Cyclone Montha reminds Super Cyclone of Odisha in 1999
Read more »
देवरिया: 1999 का वो केस जिसमें हुई पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी, भेजे गए जेलपूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को देवरिया प्लॉट आवंटन मामले में गिरफ्तार कर CJM कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उन्हें 23 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तारी 1999 में SP रहते हुए सरकारी जमीन की कूटरचित खरीद-फरोख्त के आरोप में हुई है. कोर्ट में ठाकुर ने अपनी हत्या की आशंका जताई.
Read more »
IC814 अपहरण कहानी: 1999 में विमान अपहरण की भयावह घटना24 दिसंबर 1999 को काठमांडू से दिल्ली आ रही फ्लाइट IC-814 का अपहरण हो गया, जिसमें 190 यात्री सवार थे। 5 आतंकवादियों ने विमान का अपहरण किया और इसे लाहौर, अमृतसर, दुबई और अंततः कंधार ले गए। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। यात्रियों के साथ मारपीट की गई और एक यात्री की हत्या भी कर दी गई।
Read more »
झारखंड में 1999-2003 के शिक्षकों की नौकरी दांव पर, JTET पास करना अनिवार्य - jharkhand teachers jobs at risk jtet mandatory for 1999 2003 appointeesझारखंड में 1999 और 2003 में नियुक्त शिक्षकों को अब जेटेट पास करना अनिवार्य है। हालांकि, बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षक जेटेट फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं, जिससे उनकी नौकरी पर संकट मंडरा रहा है।
Read more »
'उम्रदराज कैदियों को जमानत पर छोड़ा जाना चाहिए', इलाहाबाद HC ने 12 दोषियों को रिहा करने का दिया आदेश - allahabad hc elderly convicts deserve bail 12 releasedइलाहाबाद हाई कोर्ट ने उम्रदराज दोषियों की सजा निलंबित कर उन्हें जमानत पर रिहा करने का महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 1999 के एक हत्या मामले में 12 अभियुक्तों को उनकी वृद्धावस्था और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर जमानत दी, साथ ही जुर्माने की वसूली पर भी रोक...
Read more »




