जम्मू-कश्मीर में गिरेगा तापमान, बारिश और तेज हवाओं से बदलेगा मौसम; 12 मई तक अलर्ट जारी

Jammu Kashmir Weather News

जम्मू-कश्मीर में गिरेगा तापमान, बारिश और तेज हवाओं से बदलेगा मौसम; 12 मई तक अलर्ट जारी
J&K Rain AlertWestern Disturbance J&KJammu Weather Forecast

जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन 10 से 12 मई के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम राहत भरा बना हुआ है।पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर हल्की वर्षा और तेज हवा के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर मे तापमान सामान्य से नीचे रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीगनर से मिली जानकारी अनुसार 10-12 मई के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आएगा।बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहा, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की गतिविधियां देखने को मिलीं। पूर्वानुमान अनुसार 6 से 9 मई तक मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा, लेकिन कहीं-कहीं हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। 12 मई तक अलर्ट जारी 10 से 12 मई के बीच एक बार फिर बादल सक्रिय होंगे। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिससे मौसम सुहावना होने के साथ-साथ कुछ स्थानों पर परेशानी भी खड़ी हो सकती है। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस अवधि में कश्मीर और जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि वे 6 मई से अपने खेतों में काम दोबारा शुरू कर सकते हैं। वहीं, प्रदेश में दिन के तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के संकेत भी दिए गए हैं। मध्यम बारिश के बीच कितना रहा तापमान मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना रहा और कई स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। साथ ही कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी रिकॉर्ड की गई।जम्मू में अधिकतम तापमान 33.

1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां 0.4 एमएम वर्षा भी दर्ज की गई। बनिहाल में अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री और न्यूनतम 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कश्मीर घाटी के श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री और न्यूनतम 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जहां 11.5 एमएम बारिश दर्ज हुई।काजीगुंड में अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा तथा 2.2 एमएम वर्षा दर्ज की गई। वहीं गुलमर्ग में तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली। जहां अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री और न्यूनतम 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां 11.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। अन्य इलाकों में भी तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

J&K Rain Alert Western Disturbance J&K Jammu Weather Forecast Srinagar Rain Gulmarg Temperature May 2024 Weather Strong Winds J&K Farmers Advisory J&K Jammu And Kashmir Jammu News Jammu Latest News Jammu News In Hindi Jammu Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL 2026 Points Table: प्लेऑफ की रेस में गुजरात की मजबूत पकड़, हार के बावजूद टॉप पर पंजाब बरकरारIPL 2026 Points Table: प्लेऑफ की रेस में गुजरात की मजबूत पकड़, हार के बावजूद टॉप पर पंजाब बरकरारIPL 2026 Playoffs Scenario: पंजाब पर मिली जीत से गुजरात टाइटंस के 10 मैचों में 12 अंक हो गए हैं और वे प्लेऑफ की दौड़ में शामिल हो गए हैं।
Read more »

अनंत अंबानी के पास 12 करोड़ की 'शिवा वॉच', दिखी भक्ति की झलकअनंत अंबानी के पास 12 करोड़ की 'शिवा वॉच', दिखी भक्ति की झलकअनंत अंबानी की 'Opera Godfather Baguette Shiva' वॉच की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. घड़ी के डायल में भगवान शिव की एक छोटी सी प्रतिमा को कस्टमाइज करके लगाया गया है. घड़ी की कीमत करीब 12 करोड़ रुपए बताई जा रही है.
Read more »

दिल्ली कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 12 उपाध्यक्ष और 26 महासचिव नियुक्तदिल्ली कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 12 उपाध्यक्ष और 26 महासचिव नियुक्तदिल्ली कांग्रेस ने आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक बदलाव किए हैं। पार्टी ने 12 उपाध्यक्ष और 26 महासचिव की नियुक्ति की है। साथ ही, एक 'पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी' भी बनाई गई है। इस फेरबदल को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मंजूरी दी है।
Read more »

Film Wrap: ममता बनर्जी ने करवाया विवेक अग्निहोत्री पर हमला! पवन सिंह से पत्नी ने मांगे 12 करोड़Film Wrap: ममता बनर्जी ने करवाया विवेक अग्निहोत्री पर हमला! पवन सिंह से पत्नी ने मांगे 12 करोड़फिल्म रैप में पढ़िए आज की बड़ी एंटरटेनमेंट खबरें. विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी पर हमला करवाने का आरोप लगाया, वहीं पवन सिंह से पत्नी ज्योति ने 12 करोड़ की एलिमनी की मांग की है. इसका खुलासा खुद उनके वकील ने किया.
Read more »

झारखंड हाई कोर्ट ने जेट-2024 में पुस्तकालय एवं शारीरिक शिक्षा विषयों को शामिल करने के मुद्दे पर 12 सप्ताह का समय दियाझारखंड हाई कोर्ट ने जेट-2024 में पुस्तकालय एवं शारीरिक शिक्षा विषयों को शामिल करने के मुद्दे पर 12 सप्ताह का समय दियाझारखंड हाई कोर्ट ने जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में जेट-2024 में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान और शारीरिक शिक्षा व खेल विषयों को शामिल नहीं किए जाने के मामले में सुनवाई कर 12 सप्ताह के भीतर निर्णय लेने का आदेश दिया। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि इन विषयों में स्नातकोत्तर होने के बावजूद वे जेट-2024 में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। राज्य सरकार ने कहा कि यह नीतिगत मामला है और विश्वविद्यालयों में इन विषयों के लिए पर्याप्त ढांचा नहीं है। अदालत ने कहा कि जेट एक पात्रता परीक्षा है और इन विषयों को बाहर रखने का स्पष्ट आधार नहीं दिखता।
Read more »

बांका में नाबालिग युवती के साथ 12 घंटे तक जंगल में बलात्कार, आरोपित को संरक्षण में लिया गयाबांका में नाबालिग युवती के साथ 12 घंटे तक जंगल में बलात्कार, आरोपित को संरक्षण में लिया गयाबांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के साथ 12 घंटे तक जंगल में रखकर बलात्कार करने और फिर जबरन मांग में सिंदूर डालने का मामला सामने आया है। आरोपित को संरक्षण में ले लिया गया है और कोर्ट भेज दिया गया है। पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया है और मेडिकल जांच की तैयारी में पुलिस लगी हुई है।
Read more »



Render Time: 2026-05-06 17:27:53