अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी और गुजरात टाइटन्स की टक्कर होने जा रही है. इस खिताबी मुकाबले का असली रोमांच उन व्यक्तिगत मुकाबलों में छिपा है, जिन पर करोड़ों फैन्स की नजरें टिकी रहेंगी. एक तरफ विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार हैं, तो दूसरी तरफ शुभमन गिल और जोस बटलर जैसे जांबाज हैं.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी और गुजरात टाइटन्स की टक्कर होने जा रही है. इस खिताबी मुकाबले का असली रोमांच उन व्यक्तिगत मुकाबलों में छिपा है, जिन पर करोड़ों फैन्स की नजरें टिकी रहेंगी.
एक तरफ विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार हैं, तो दूसरी तरफ शुभमन गिल और जोस बटलर जैसे जांबाज हैं. IPL 2026 का फाइनल सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि सुपरस्टार खिलाड़ियों की ऐसी जंग है जहां हर ओवर कहानी बदल सकता है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला उन व्यक्तिगत भिड़ंतों से भी तय हो सकता है, जो पूरे मैच का रुख बदलने की ताकत रखती हैं. दोनों टीमों में मैच विनर्स की भरमार है, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी टक्कर पूरे फाइनल का रुख बदल सकती है. यह सिर्फ बल्लेबाज बनाम गेंदबाज की लड़ाई नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा मुकाबला भी है.
कई साल तक आरसीबी के लिए साथ खेलने वाले कोहली और सिराज अब फाइनल में आमने-सामने होंगे. कोहली ने उनके खिलाफ अब तक 19 गेंदों में 31 रन बनाए हैं और एक बार भी आउट नहीं हुए. लेकिन फाइनल में नई गेंद के साथ सिराज अगर शुरुआती झटका दे देते हैं, तो गुजरात टाइटन्स मैच पर तुरंत पकड़ बना सकती है.
दूसरी तरफ अगर कोहली पावरप्ले निकाल गए, तो फिर वही पुरानी कहानी शुरू हो सकती है- विराट सेट, मतलब आरसीबी खतरनाक. गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पूरे सीजन शानदार फॉर्म में रहे हैं, लेकिन भुवनेश्वर कुमार उनके लिए हमेशा बड़ी चुनौती बने हैं. आईपीएल में भुवी ने अब तक गिल को 6 बार आउट किया है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि गिल ने उनके खिलाफ 79 गेंदें खेलीं, लेकिन उनमें से 41 डॉट बॉल रहीं.
यानी भुवनेश्वर सिर्फ विकेट ही नहीं लेते, बल्कि रन गति पर भी अंकुश लगा देते हैं. क्वालिफायर-1 में भी भुवी ने शानदार इनस्विंगर पर गिल को बोल्ड कर दिया था. अहमदाबाद में नई गेंद अगर हल्की भी स्विंग हुई, तो यह बैटल फाइनल की सबसे बड़ी कहानी बन सकता है.
RCB के सिर पर इतिहास का हाथ, 2018 से Q1 विजेता नहीं हारा फाइनलबारिश से धुला IPL फाइनल तो RCB-GT में कौन बनेगा विजेता, जानें नियमगुजरात टाइटन्स की बल्लेबाजी का सबसे बड़ा एक्स-फैक्टर जोस बटलर हैं. लेकिन सामने होंगे जोश हेजलवुड, जिनकी लाइन और लेंथ बड़े-बड़े बल्लेबाजों को भी परेशान कर देती है. टी20 क्रिकेट में हेजलवुड ने बटलर को अब तक 6 बार आउट किया है. क्वालिफायर-1 में दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली थी.
तब बटलर ने इस गेंदबाजों के खिलाफ 4, 6 और 4 स्कोर किए, लेकिन अगली ही गेंद पर हेजलवुड ने नकल-बॉल से उनका स्टम्प उड़ा दिया. अगर बटलर शुरुआती स्पेल झेल गए, तो जीटी मैच पर हावी हो सकती है, लेकिन अगर हेजलवुड फिर सफल रहे, तो आरसीबी का पलड़ा भारी हो जाएगा. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार इस समय अलग ही लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं।.
खास बात यह है कि रबाडा जैसे खतरनाक गेंदबाज के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड शानदार है. पाटीदार ने रबाडा की 22 गेंदों पर 56 रन बनाए हैं और अब तक एक बार भी आउट नहीं हुए. क्वालिफायर-1 में उन्होंने रबाडा को जिस तरह लगातार छक्के लगाए, उसने जीटी कैम्प की टेंशन बढ़ा दी होगी. अगर पाटीदार मिडिल ओवर्स में फिर रबाडा पर हावी हो गए, तो आरसीबी बहुत तेजी से मैच जीटी से दूर ले जा सकती है.
साई सुदर्शन लगातार दो मैचों में अजीब तरीके से हिट-विकेट आउट हुए हैं. अब फाइनल में नई गेंद के साथ जैकब डफी फिर उनके सामने होंगे. दोनों के बीच पिछली भिड़ंत आईपीएल इतिहास के सबसे विचित्र मोमेंट्स में से एक थी. सुदर्शन ने शानदार कट शॉट खेला, लेकिन बल्ला हाथ से छूटकर स्टम्प्स पर जा लगा और वह हिट-विकेट आउट हो गए.
फाइनल में अगर डफी शुरुआती ओवरों में सुदर्शन को रोक लेते हैं, तो जीटी पर बड़ा दबाव आ सकता है. अब सबकी नजरें अहमदाबाद पर हैं. एक ओर विराट कोहली का अनुभव, दूसरी तरफ शुभमन गिल की युवा कप्तानी. एक तरफ पाटीदार का शांत दिमाग, दूसरी ओर बटलर का विस्फोटक खेल.
आईपीएल 2026 की ट्रॉफी सिर्फ टीम गेम से नहीं, बल्कि इन सुपरस्टार भिड़ंतों से तय होने वाली है. बुलंदशहर में आसमान से बरसे 500-500 के नोट... 53 सेकेंड के VIDEO ने इंटरनेट पर मचा दी हलचलमिस्ट्री मैन की बांहों में हसीना, दुबई के अरबपति बिजनेसमैन के प्यार में हुई लट्टू? इश्क के हो रहे चर्चे How to Make Lips soft: गर्मी में भी फट रहे हैं होंठ?
गांठ बांध लें ये 5 चीजें, लिप्स बनेंगे सॉफ्ट और गुलाबीदूध मांगने पर हैवान बना पिता, पीट-पीट कर 4 साल के मासूम की कर दी हत्याधोनी-रोहित की बराबरी कर पाएंगे रजत पाटीदार? IPL फाइनल में RCB के पास इतिहास रचने का मौका
Virat Kohli Vs Mohammed Siraj Shubman Gill Vs Bhuvneshwar Kumar Rajat Patidar Vs Kagiso Rabada Jos Buttler Vs Josh Hazlewood Sai Sudharsan Vs Jacob Duffy RCB Vs GT Final IPL Final Key Battles IPL 2026 RCB Vs GT Virat Kohli IPL Final Shubman Gill IPL 2026 Rajat Patidar Captaincy Gujarat Titans Vs RCB IPL Final Player Battles Narendra Modi Stadium Final
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
GT vs RR Live: कागिसो रबाडा भी राजस्थान के लिए बन सकते हैं मुश्किलआईपीएल 2026, GT vs RR Today Match Live Score: आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मैच आज मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।
Read more »
IPL में स्मार्ट सनग्लास पर रोक: BCCI ने इसे कम्युनिकेशन डिवाइस माना, मैच से जुड़ी जानकारियां लीक होने का खतराIPL 2026 Smart Sunglasses Ban Latest Updates. Follow BCCI Anti-Corruption Unit Rules & Penalties on Players & Officials For IPL Matches On Dainik Bhaskar.
Read more »
वैभव सूर्यवंशी ने पलट दिया 19 साल का IPL इतिहास, पहली बार किसी बल्लेबाज ने पावरप्ले में बनाए 500 रन | Vaibhav Suryavanshi Creates History To Become First Player To Score 500 Runs In PowerplayVaibhav Suryavanshi in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सूर्यवंशी ने 1 शतक और 5 अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 776 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ डाले।
Read more »
तो इस वजह से RR vs GT मैच में फिक्सिंग का लगने लगा आरोप, वीडियो देख भी हो जाएंगे हैरान | Gt Vs Rr Toss Controversy Match Fixing Allegations At Ipl 2026RR vs GT match fixing rumors: आईपीएल 2026 के क्वालिफायर 2 (RR vs GT) मैच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दो बार टॉस होने और डोनोवन फरेरा द्वारा आसान कैच छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर फिक्सिंग के आरोप लगने लगे हैं।
Read more »
RCB vs GT Playing 11: फाइनल में आरसीबी के लिए उपलब्ध होंगे सॉल्ट? अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका दे सकता है गुजरातRCB vs GT Playing 11 Today, IPL Final 2026: आईपीएल 2026 का सीजन अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। लीग चरण और क्वालिफायर मुकाबलों के बाद अब इस सीजन की
Read more »
IPL 2026 Final: आज RCB vs GT का फाइनल मुकाबला, समय और स्थान जानेंआईपीएल 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजराट टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। मैच का अनुमानित समय, स्थान और शुरुआत से पहले की क्लोजिंग सेरेमनी के बारे में जानिए।
Read more »




