महिला और उसके लिव-इन पार्टनर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने कहा है कि वो उनकी कस्टडी की मांग करेगी ताकि उनसे पूछताछ के ज़रिये ये पता किया जा सके कि उन्होंने ऐसा क्यों किया.
केरल पुलिस ने पुष्टि की है कि 18 महीने के एक बच्चे की मौत उसके शरीर पर 51 गंभीर चोटों के कारण हुई.
पुलिस के मुताबिक़ बच्चे को ये चोटें उसकी मां के लिव-इन पार्टनर और संभवतः खुद मां ने ही पहुंचाई है. बच्चे के शरीर पर सिगरेट से जलाने के निशान मिले हैं. ये निशान उसके प्राइवेट पार्ट्स, पैरों और उंगलियों समेत कई हिस्सों पर थे. पुलिस का कहना है कि इन चोटों के कारण अंदरूनी रक्तस्राव हुआ, जिससे बच्चे की मौत हो गई.
तिरुवनंतपुरम ग्रामीण क्षेत्र के तहत आने वाले नेदुमंगड के डिप्टी एसपी के बैजु कुमार ने बीबीसी हिन्दी से कहा, "पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्चे के शरीर पर 51 चोटों का ज़िक्र है. इसके अलावा कई अन्य छोटी चोटें भी मिली हैं.
" पुलिस ने इस मामले में बच्चे की मां अखिला और उसके लिव-इन पार्टनर अश्कर को गिरफ़्तार कर लिया है. बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जांच अधिकारी ने कहा, "हम दोनों को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लेने की मांग करेंगे ताकि यह पता चल सके कि उन्होंने ऐसा क्यों किया.
"गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मुस्लिम धर्मगुरुओं की मांग पर क्या बीजेपी असमंजस में है? शैतान को कंकड़ मारने के वायरल वीडियो पर वसीम अकरम और उनके दोस्त ने क्या कहा? अश्कर पेशे से ड्राइवर जबकि अखिला एक डांसर हैं. पुलिस ने अश्कर और अखिला, दोनों के ख़िलाफ़ हत्या का मामला दर्ज किया है.
तिरुवनंतपुरम ग्रामीण के एसपी जुवनापुडी महेश ने बताया कि पुलिस अश्कर की पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है. उन्होंने कहा, "अश्कर की पत्नी इस समय अस्पताल में भर्ती है. अश्कर की सास ने शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी बेटी को क़ानूनी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.
"दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर पोस्टमॉर्टम में यह भी पता चला कि बच्चे के दोनों हाथ टूटे हुए थे. हालांकि डिप्टी एसपी बैजु कुमार ने कहा, "अश्कर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.
"तिरुवनंतपुरम ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के वंचित वर्गों को मुक़दमा लड़ने के लिए क़ानूनी सहायता मुहैया कराता है. प्राधिकरण ने बताया कि अश्कर की पहली पत्नी की मां की ओर से मिली शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उन्हें क़ानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. फ़िलहाल एफ़आईआर में मामले का पूरा ब्योरा नहीं है. पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों अभियुक्तों के ख़िलाफ़ हत्या का मामला दर्ज किया.
बैजु कुमार ने कहा, "पहली नज़र में ऐसा लगता है कि दोनों अपने तरीक़े से जीवन जीना चाहते थे और बच्चा उनके लिए बाधा बन रहा था.
" एक अन्य पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अखिला की मां ने बच्चे की देखभाल करने की पेशकश की थी, ख़ासकर तब जब उसके दोनों हाथ टूट गए थे. बच्चे के पिता ने क़रीब दो साल पहले आत्महत्या कर ली थी. लेकिन अखिला ने किसी को भी बच्चा सौंपने पर सहमति नहीं दी. आत्महत्या एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है.
अगर आप भी तनाव से गुज़र रहे हैं तो भारत सरकार की जीवन आस्था हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं. आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए.
क्राउडफ़ंडिंग के 34 करोड़ रुपये से केरल के एक व्यक्ति की सऊदी अरब में मौत की सज़ा कैसे माफ़ हुईकेरल के पुलिसकर्मी ने ऐसा क्या किया कि झारखंड के मज़दूर ने कहा- 'मिलेगा तो थैंक्यू बोलेगा'इस मामले को लेकर मनोचिकित्सकों का कहना है कि अपने ही बच्चे के साथ इस तरह के हिंसक व्यवहार के पीछे कई कारण हो सकते हैं, ख़ासकर तब जब मामला लिव-इन जैसे गैर-पारंपरिक संबंधों का हो. श्री अविट्टोम तिरुनाल अस्पताल, सरकारी मेडिकल कॉलेज, तिरुवनंतपुरम के बाल मनोचिकित्सक डॉ.
आर. जयप्रकाश कहते हैं, "ऐसे रिश्तों में पुरुष का महिला पर वर्चस्व हो सकता है. महिला को अक्सर यह डर रहता है कि अगर वह पुरुष की बात नहीं मानेगी तो वह उसे छोड़ देगा.
" सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, तिरुवनंतपुरम में मनोरोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. मोहन रॉय कहते हैं, "आमतौर पर सौतेले माता-पिता भी अपने बच्चों की देखभाल करते हैं. लेकिन कुछ मामलों में पुरुष यह महसूस करता है कि बच्चा उसका जैविक पुत्र नहीं है. उसके भीतर ईर्ष्या पैदा हो सकती है और वह बच्चे को अपने रिश्ते में बाधा के रूप में देख सकता है.
" डॉ. रॉय ऐसी हिंसक प्रवृत्ति को मानसिक स्वास्थ्य से भी जोड़ते हैं. उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी समाज में लगभग 20 फ़ीसदी लोग किसी न किसी मानसिक स्वास्थ्य समस्या से जूझते हुए पाए जाते हैं. छोड़कर content आगे बढ़ेंयमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सज़ा का दिन टाला गयाडॉ.
रॉय और डॉ. जयप्रकाश दोनों का कहना है कि हिंसक प्रवृति की एक वजह नशे की चपेट में आना भी हो सकता है. डॉ. रॉय कहते हैं, "ऐसे लोगों के लिए स्वस्थ और सकारात्मक रिश्ते बनाना मुश्किल हो जाता है.
जब घर में बार-बार हिंसा होती है तो परिवार के सदस्य धीरे-धीरे उसके प्रति संवेदनहीन हो जाते हैं. संभव है कि इस मामले में मां के साथ भी ऐसा हुआ हो.
" डॉ. जयप्रकाश का मानना है, "हमें अभी नहीं पता कि मां ने बच्चे को प्रताड़ित किया या चुपचाप सब कुछ होने दिया. लेकिन ऐसे रिश्तों में अक्सर महिला की स्वतंत्रता सबसे पहले प्रभावित होती है.
" उन्होंने यह भी कहा कि अपने अनुभव में उन्होंने देखा है कि महिलाएं अक्सर पुरुष के पिछले रिश्ते से हुए बच्चों की देखभाल कर लेती हैं, लेकिन कई पुरुष महिला के पिछले रिश्ते से हुए बच्चों को उतनी सहजता से स्वीकार नहीं कर पाते. केरल में निजी कंपनी के कर्मचारियों के साथ कुत्तों जैसा बर्ताव करने का वीडियो वायरल - क्या है सच्चाई?
विशेषज्ञों का कहना है कि समाज में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के मामले बढ़े हैं डॉ. मोहन रॉय का कहना है कि उपलब्ध आंकड़े बताते हैं कि बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के मामले बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा, "समस्या हमारी व्यवस्था में भी है. हमारे पास आशा कार्यकर्ता हैं, लेकिन समुदाय स्तर पर जागरूकता की कमी है, जिससे समय रहते हस्तक्षेप नहीं हो पाता.
"वर्ष 2014 में राज्य में 5.36 लाख बच्चों का जन्म हुआ था, जबकि 2024 में यह संख्या घटकर 3.48 लाख रह गई. उन्होंने सवाल उठाया, "क्या हम सचमुच बच्चों के लिए सुरक्षित और अनुकूल माहौल बना पाए हैं? हर बच्चे को जीने का अधिकार है. इसके लिए नीतिगत स्तर पर, स्थानीय निकायों के स्तर पर और पूरे सामाजिक ढांचे में व्यापक बदलाव की ज़रूरत है.
" दवा और थेरेपी के ज़रिए मानसिक बीमारियों का इलाज संभव है. इसके लिए आपको किसी मनोचिकित्सक से मदद लेनी चाहिए.
अगर आपमें या आपके किसी करीबी में किसी तरह की मानसिक तकलीफ़ के लक्षण हैं तो इन हेल्पलाइन नंबरों पर फ़ोन करके मदद ली जा सकती है:इंस्टिट्यूट ऑफ़ ह्यूमन बिहेवियर ऐंड एलाइड साइंसेज़- 9868396824, 9868396841, 011-22574820विद्यासागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ ऐंड एलाइड साइंसेज़, 24X7 हेल्पलाइन-011 2980 2980दार्जिलिंग में बड़ी संख्या में पहुंचे टूरिस्ट, होटल मिलने में हो रही है मुश्किलयूपी के बांदा में रिकॉर्ड गर्मी: लोग बोले- खनन, नदियों पर बांध, पेड़ों की कटाई वजहदिल्ली में युवक की हत्या, परिवार का आरोप- बिहार का होने की वजह से मारा- ग्राउंड रिपोर्टडेढ़ अरब आबादी वाले भारत में और बच्चे पैदा करने की मांग क्यों उठ रही है?
सीबीएसई ओएसएम विवाद: संसदीय समिति के सामने इस स्टूडेंट ने दिया प्रेज़ेंटेशनएयर इंडिया क्रैश में बेटे को खोने वाली मां का दर्द: 'वह हर जगह मेरे साथ रहता है दिन-रात'त्विषा शर्मा केस: सास और पति की मौजूदगी में सीबीआई ने किस तरह से 'मौत की घटना' को किया रीक्रिएटअफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार शियाओं पर कौन-कौन सी पाबंदियां लगा रही है? गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मुस्लिम धर्मगुरुओं की मांग पर क्या बीजेपी असमंजस में है?
शैतान को कंकड़ मारने के वायरल वीडियो पर वसीम अकरम और उनके दोस्त ने क्या कहा? उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा रहस्यः किम जोंग उन कभी अपनी मां के बारे में बात क्यों नहीं करतेक्या इसराइल के कट्टर आलोचक रहे अहमदीनेजाद को ईरान में फिर सत्ता में लाना चाहता था अमेरिका?
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
18 राज्यों के फ्रॉड से जुड़ा म्यूल खाता पकड़ा गया, हाथरस में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा - mule accounts linked to cyber fraud across 18 states busted cyber police take actionसाइबर क्राइम ने हाथरस में एक म्यूल खाते का भंडाफोड़ किया है जो देश के 18 अलग-अलग राज्यों में दर्ज साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों से सीधे जुड़ा हुआ है। चौधरी ट्रेडिंग कंपनी के संचालक रामगोपाल के खाते में ठगी के 1.
Read more »
जम्मू-कश्मीर में नॉर्मल डिलीवरी कम, सिजेरियन ज्यादा; सरकार की चिंता बढ़ी - in jammu and kashmir normal deliveries are down while caesarean sections are up raising concerns for the governmentजम्मू-कश्मीर में सिजेरियन प्रसवों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है, जो पांच साल में लगभग 10 की वृद्धि दर्शाती है। सरकार की चिंता के बावजूद, शहरी क्षेत्रों में 68.
Read more »
Social Media: लड़कों से 47% ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं लड़कियां, नई रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े, 100% बढ़ा AI ऐप्स का उपयोगभारत के बड़े शहरों में रहने वाले 18-24 साल के युवा हर दिन औसतन 120 मिनट से ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं, जो आम भारतीयों के औसत 97.
Read more »
Karnataka: राज्यसभा की चार और विधान परिषद की सात सीटों के लिए तारीखों का एलान, 18 जून को होगा मतदानKarnataka: राज्यसभा की चार और विधान परिषद की सात सीटों के लिए चुनाव घोषित, 18 जून को होगा मतदान Elections announced for four Rajya Sabha and seven Legislative Council seats;
Read more »
केरल PSC का क्रूर मजाक: 18 साल बाद भेजी सरकारी नौकरी की चिट्ठी, पर तब तक आ चुकी थी रिटायरमेंट की उम्रकेरल PSC का क्रूर मजाक: 18 साल बाद भेजी सरकारी नौकरी की चिट्ठी, पर तब तक आ चुकी थी रिटायरमेंट की उम्र kerala psc delayed appointment order after 18 years candidate
Read more »
iPhone 18 आते ही लगेगा झटका, बेस मॉडल मंहगा, लेकिन Pro रहेगा सस्ता?ऐपल हर साल की तरह इस साल भी अपनी न्यू आईफोन सीरीज को लॉन्च करेगा. इस बार कंपनी iPhone 18 की कीमत में इजाफा करेगी ताकि उसके iPhone 18 Pro की डिमांड में इजाफा हो. इसके लिए कंपनी प्रो वेरिएंट की कीमत में इजाफा नहीं करेगी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Read more »




