रेलवे स्टेशनों पर वेंडर रेल नीर की पानी की बोतल के लिए 14 रुपये की जगह 15 रुपये वसूल रहे हैं, अक्सर खुले पैसे न होने का बहाना बनाते हैं। लखनऊ मंडल में प्रतिदिन 35 शिकायतें दर्ज हो रही हैं, जिनमें 85 सही पाई गई हैं।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। यात्री जेपी तिवारी बुधवार रात गोमतीनगर स्टेशन पहुंचे। यहां स्टाल से रेलनीर की पानी की बोतल खरीदी। बोतल पर 14 रुपये के दाम प्रिंट थे, इस पर उन्होंने आनलाइन माध्यम से भुगतान किया। वेंडर 20 रुपये मांगने पर अड़ा रहा। यात्री ने जब इसका वीडियो बनाया तो 14 रुपये में पानी की बोतल देने में सहमत हुआ। इसी तरह लखनऊ स्टेशन पर भी बुधवार को प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्री आशीष ने रेलनीर की बोतल खरीदी। उनसे 15 रुपये वसूले गए। पूछने पर वेंडर ने कहा कि 14 रुपये की बोतल देने के लिए उसके पास एक रुपया ही नहीं है। आशीष के सामने ही कई यात्रियों ने 15 रुपये में ही रेल नीर की बोतल खरीदी। रेलवे के रेल मदद एप पर ही प्रतिदिन उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 18 स्टेशनों से लगभग 35 शिकायतें एक रुपये की अधिक वसूली की दर्ज हुई है। रेलवे ने विभागीय जांच की तो ओवरचार्जिंग की 85 प्रतिशत शिकायतें सही पायी गई हैं। आइआरसीटीसी से भी इस ठगी की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। रेलवे जांच के बाद दोषी पाए जाने पर आरोपी वेंडर पर जुर्माना भी लगा रहा है, लेकिन ठगी बंद ही नहीं हो रही है। आइआरसीटीसी अमेठी के प्लांट से प्रतिदिन 72 हजार और हापुड़ के प्लांट से एक लाख रेल नीर की बोतलों का उत्पादन करता है। वहीं, मनेरी प्लांट से प्रतिदिन 20 से 22 हजार रेल नीर की आपूर्ति होती है। इस तरह उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में प्रतिदिन लगभग 1.
92 लाख रेल नीर की बोतल यात्री खरीद रहे हैं। सबसे अधिक शिकायतें लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, आगरा जैसे बड़े स्टेशनों से आ रही हैं। यह भी पढ़ें- Smart Meter Update: बैलेंस आते ही 10 मिनट में जोड़ें बिजली कनेक्शन, UPPCL ने आयोग में दाखिल किया प्रस्ताव आइआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा कहते हैं कि रेलवे बोर्ड और आइआरसीटीसी ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए मुहिम चलायी है। एक रुपये की अतिरिक्त वसूली की शिकायत की जांच गंभीरता से होती है। अब स्टेशनों पर भी होगा एनाउंसमेंट लखनऊ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एक रुपये की ठगी से बचाने के लिए रेलवे ने तरीका खोजा है। ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की उद्घोषणा के साथ ही रेल नीर की कीमत 14 रुपये की जानकारी भी प्रसारित की जा रही है। इससे यात्री रेल नीर की सही कीमत वेंडर को चुकाएंगे। अब कई और रेलवे स्टेशनों पर भी इसे लागू करने की तैयारी है।
Railway Water Bottle Price Vendor Overcharging IRCTC Complaints Lucknow Railway Station Uttar Pradesh Railways Rail Neer Price Scam Passenger Complaints Indian Railways Gomtinagar Station Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी में शामिल, बोले- लड़ाई 85 बनाम 15 - BBC News हिंदीस्वामी प्रसाद मौर्य आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. मंगलवार को उन्होंने योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा दिया था.
Read more »
ஒரே இரவில் ஐபோன் 15 & 14 விலைகள் குறைந்தன! அதிகாரப்பூர்வமாக அறிவித்த டிம் குக்கின் பிளான்!iPhone 15 & 14 Prices Reduced Overnight : ஐபோன் 15 மற்றும் ஐபோன் 14 விலை ரூ.10,000 முதல் ரூ.20,000 வரை குறைக்கப்பட்டுள்ளதாக ஆப்பிள் இணையதளம் தெரிவித்துள்ளது
Read more »
अब गल्फ कंट्रीज पर खत्म होगी निर्भरता, Honda ने उतार दी गन्ने और मक्के के जूस से चलने वाली मोटरसाइकिलHonda Flex Fuel Bike: होंडा ने भारत की पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक CB300F को मार्केट में उतार दिया है जो 85 प्रतिशत इथेनॉल और 15 प्रतिशत गैसोलीन पर चलती है.
Read more »
Weather Update: আগামী সপ্তাহের শুরুতেই কলকাতায় পারদ নামবে... তারপর, হাড়কাঁপানো ঠান্ডার বড় আপডেট!Weather Update Mercury will dips to 14 and 15 degree in Kolkata in mid of December
Read more »
Udhamsingh Nagar News: काशीपुर में एआरटीओ विभाग की बड़ी कार्रवाई, 85 चालान, 15 वाहन सीजकाशीपुर में एआरटीओ विभाग ने ओवरलोड और बिना परमिट वाले वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्रवर्तन टीम ने 85 चालान किए और 15 वाहनों को सीज कर दिया। शिकायतें मिलने पर काशीपुर और जसपुर की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया। हाईवे और काशीपुर-मुरादाबाद रोड पर चेकिंग की गई। नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने आगे भी कार्रवाई जारी रखने की...
Read more »
IND vs NZ: अभिषेक शर्मा शतक से चूकने के बाद बड़ा कारनामा कर गए, सूर्या और साल्ट का विश्व रिकॉर्ड तोड़ाIndia vs New Zealand: अभिषेक शर्मा के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में शतक लगाने का मौका था। वह 35 गेंदों पर 85 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
Read more »



