National News | National News in Hindi | AI Impact Summit 2026 | AI Impact Summit | AI Summit in India | PM Modi | Narendra Modi | AI Summit News | AI Summit at Bharat Mandapam | India AI Summit | Delhi News | Delhi NCR News | देश
"AI Impact Summit 2026: देश की राजधानी में आज से इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का भव्य आयोजन शुरू हो रहा है. यह सम्मेलन 16 फरवरी से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है. इस समिट में दुनिया भर से करीब 2 लाख प्रतिभागियों के शामिल होने का अनुमान है.
यह सम्मेलन भारत के लिए तकनीकी और कूटनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. खास बात यह है कि यह ग्लोबल साउथ के किसी देश में आयोजित होने वाला पहला बड़ा एआई शिखर सम्मेलन है. इसमें 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. Advertisment 20 देशों के पीएम-प्रेसिडेंट होंगे शामिल पीएम मोदी के निमंत्रण पर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक, एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेट्टेरी ऑर्पो और ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यिरियाकोस मित्सोताकिस भी आ रहे हैं. इसके अलावा कजाखस्तान के प्रधानमंत्री ओलझास बेक्टेनोव, मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम, सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके भी शिरकत करेंगे. स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन, नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री डिक स्कोफ और यूएई के अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. टेक कंपनियों के सीईओ भी होंगे शामिल आपको बता दें कि टेक्नोलॉजी की दुनिया के बड़े नाम जैसे अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई और ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन भी इस समिट का हिस्सा बन रहे हैं. इस मंच पर एआई के उपयोग, भविष्य और वैश्विक सहयोग पर चर्चा होगी. एआई इम्पैक्ट एक्सपो का भी आयोजन इस समिट में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एआई की नई तकनीकों और उनके उपयोग का प्रदर्शन होगा. यह एक्सपो 70,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है और इसमें बड़ी टेक कंपनियां, स्टार्टअप और शोध संस्थान हिस्सा ले रहे हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम सम्मेलन के लिए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. करीब 10,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है. लोगों को मेट्रो का उपयोग करने और समय से पहले यात्रा करने की सलाह दी गई है. यह समिट भारत की डिजिटल ताकत और एआई क्षेत्र में बढ़ती वैश्विक भूमिका को दिखाने का बड़ा अवसर माना जा रहा है. इससे भारत के तकनीकी नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें- AI Impact Summit 2026: आज होगा इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का भव्य आगाज, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें पूरा शेड्यूल"
Canada Latest News, Canada Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ஆசிரியர்களுக்கு டெட் தேர்வு தேதி அறிவிப்பு.. யாரெல்லாம் எழுதலாம்? முக்கிய அப்டேட்TET Exam 2026 Exam Date Announcement: பணியில் உள்ள ஆசிரியர்களுக்கு டெட் தேர்வு 2026 குறித்த அறிவிப்பை ஆசிரியர் தேர்வு வாரியம் வெளியிட்டுள்ளது. அதற்கான விண்ணப்பம் பிப்ரவரி 18ஆம் தேதி துவங்குகிறது.
Read more »
भारत में आयोजित होगा दुनिया का सबसे बड़ा AI समिट: 100 देशों को मिला निमंत्रण, लिस्ट से पाकिस्तान OUTभारत 16-20 फरवरी 2026 को AI-Impact Summit की मेजबानी करेगा, जिसमें 100 से अधिक देश भाग लेंगे। यह सम्मेलन AI नीति, नवाचार, नैतिकता, सुरक्षा और वैश्विक सहयोग पर केंद्रित होगा। इसका आधार 'लोग, पृथ्वी और प्रगति' है, जिसका उद्देश्य जिम्मेदार AI विकास को बढ़ावा देना है। पाकिस्तान को निमंत्रण नहीं मिला है। समिट में राष्ट्राध्यक्ष और मंत्री शामिल होंगे,...
Read more »
Mahashivaratri 2026: మహాశివరాత్రి 2026..శుభ ముహూర్తాలు, పూజా సమయాలు, అభిషేకాలకు అనుకూల సమయం ఇదే!Mahashivratri 2026 Shubh Muhurat: మహాశివరాత్రి 2026 పర్వదినం సందర్భంగా శివ భక్తులు పరమశివుని అనుగ్రహం కోసం వేచి చూస్తున్నారు. ఈ ఏడాది శివరాత్రి ఫిబ్రవరి 15, 16 తేదీల్లో రానుంది.
Read more »
महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर उज्जैन मंदिर में हुई विशेष आरती, दूध और दही से शिवलिंग का हुआ महाभिषेकMahashivratri 2026 At Ujjain Temple: महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर महाकाल उज्जैन मंदिर में हुई विशेष Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
தமிழக இலவச மின்சாரம் திட்டங்கள் 2026: 100 யூனிட் முதல் 1000 யூனிட் வரைTN Free Electricity 2026: தமிழ்நாட்டில் 2026ல் செயல்பாட்டில் உள்ள 100 யூனிட் முதல் 1000 யூனிட் வரையிலான இலவச மின்சார திட்டங்கள் மற்றும் அதன் அதிகாரப்பூர்வ அரசாணை விவரங்கள் இங்கே.
Read more »
AI इम्पैक्ट समिट 2026 आज से शुरू: सुंदर पिचाई, बिल गेट्स समेत 100 ग्लोबल CEO शामिल होंगे; 300 कंपनियां दिखा...India AI Impact Summit 2026 begins today in Delhi. Follow latest updates on AI innovations and global tech leaders.
Read more »



